हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद कर दी है। मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद्द की जाती है।सरकार ने अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को वीक इंड होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है। हरियाणा में करीब 6% मुस्लिम आबादी है, यानी 18 लाख के करीब प्रदेश में मुस्लिम वोटर हैं। प्रदेश में आधा दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में रहते हैं। सूबे में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह, हथीन और सोहना सीटें मेवात क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य आती हैं, जबकि यमुनानगर, साढौरा और जगाधरी उत्तर हरियाणा में पड़ती हैं। यह इलाका उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सटा है, जबकि मेवात क्षेत्र दिल्ली व राजस्थान की सीमाओं के बेहद करीब है। यहां पढ़िए नोटिफिकेशन… हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद कर दी है। मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद्द की जाती है।सरकार ने अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को वीक इंड होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है। हरियाणा में करीब 6% मुस्लिम आबादी है, यानी 18 लाख के करीब प्रदेश में मुस्लिम वोटर हैं। प्रदेश में आधा दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में रहते हैं। सूबे में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह, हथीन और सोहना सीटें मेवात क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य आती हैं, जबकि यमुनानगर, साढौरा और जगाधरी उत्तर हरियाणा में पड़ती हैं। यह इलाका उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सटा है, जबकि मेवात क्षेत्र दिल्ली व राजस्थान की सीमाओं के बेहद करीब है। यहां पढ़िए नोटिफिकेशन… हरियाणा | दैनिक भास्कर
