हरियाणा सरकार खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। खेल मंत्री पलवल जिले के बंचारी गांव में आयोजित हरियाणा राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह भवन में खिलाड़ियों को संबोधित किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी खेल स्टेडियम में बेहतरीन सुविधाएं देने का काम कर रही है। पलवल जिले के सभी स्टेडियम को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कई अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी निकले उन्होंने बताया कि बंचारी गांव से पहले भी कई अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी निकले हैं। कबड्डी की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल मंत्री ने सभी महिला और पुरुष खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन से खेलने का आग्रह किया। हरियाणा सरकार खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। खेल मंत्री पलवल जिले के बंचारी गांव में आयोजित हरियाणा राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह भवन में खिलाड़ियों को संबोधित किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी खेल स्टेडियम में बेहतरीन सुविधाएं देने का काम कर रही है। पलवल जिले के सभी स्टेडियम को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कई अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी निकले उन्होंने बताया कि बंचारी गांव से पहले भी कई अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी निकले हैं। कबड्डी की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल मंत्री ने सभी महिला और पुरुष खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन से खेलने का आग्रह किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
