हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत:1 से 3 मई तक बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश होगी, तापमान में आएगी गिरावट

हरियाणा में आज (मंगलवार को) मौसम गर्म रहेगा। प्रदेश के चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 30 अप्रैल को मौसम खुश्क रहने के बाद बदलाव शुरू होगा और 1 से 3 मई तक मौसम बदलेगा। जिसके चलते बादलवाई, धूलभरी हवाएं चलने व बारिश की संभावना है। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं और बारिश की संभावना नहीं है। 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश का अनुमान है। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश की 25-50 प्रतिशत तक संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। वहीं, 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश हो सकती है। यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के चार जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। कल यानी 30 अप्रैल को प्रदेश के चार जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीटवेव का यलो अलर्ट है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में बादलवाई, गर्जना, चमक व तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना है। 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में आंधी-तूफान व बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादलवाई, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी व बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। फरीदाबाद का बोपानी (AWS) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात व रेवाड़ी में 1-1 डिग्री की हुई। जिसके बाद मेवात का तापमान 40 डिग्री व रेवाड़ी का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में आज (मंगलवार को) मौसम गर्म रहेगा। प्रदेश के चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 30 अप्रैल को मौसम खुश्क रहने के बाद बदलाव शुरू होगा और 1 से 3 मई तक मौसम बदलेगा। जिसके चलते बादलवाई, धूलभरी हवाएं चलने व बारिश की संभावना है। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं और बारिश की संभावना नहीं है। 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश का अनुमान है। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश की 25-50 प्रतिशत तक संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। वहीं, 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश हो सकती है। यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के चार जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। कल यानी 30 अप्रैल को प्रदेश के चार जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीटवेव का यलो अलर्ट है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में बादलवाई, गर्जना, चमक व तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना है। 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में आंधी-तूफान व बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादलवाई, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी व बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है। हरियाणा का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। फरीदाबाद का बोपानी (AWS) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात व रेवाड़ी में 1-1 डिग्री की हुई। जिसके बाद मेवात का तापमान 40 डिग्री व रेवाड़ी का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर