हरियाणा में गर्लफ्रेंड को बैग में ले जाने की कहानी:गर्ल्स हॉस्टल में प्लानिंग, 2 लड़कियों ने पैक की, पोल खुली तो बोली- प्रैंक था

हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड को ट्रॉली बैग में बंद कर हॉस्टल में ले जाने की कहानी सामने आई है। लड़के-लड़कियों के ग्रुप ने गर्ल्स हॉस्टल में इसकी प्लानिंग बनाई। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट को बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बैग में पैक किया और बॉयज हॉस्टल के लिए भेज दिया। रास्ते में झटके से बैग का पहिया टूट गया। झटका की वजह से लड़की की चीख निकल गई, जिससे उनकी पोल खुल गई। सिक्योरिटी गार्ड ने बैग खुलवाया तो उसमें से लड़की निकली। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि लड़की ने पकड़ने जाने के बाद कहा कि वे प्रैंक कर रहे थे। यूनिवर्सिटी ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया है। अब सिलसिलेवार ढंग से लड़की को बैग में ले जाने की पूरी कहानी पढ़िए… लड़की गर्ल्स हॉस्टल और लड़का बॉयज हॉस्टल में रह रहा
पूरी प्लानिंग लड़के और लड़कियों के ग्रुप की थी। बैग में पैक की गई लड़की ग्रुप में ही शामिल एक स्टूडेंट की गर्लफ्रेंड है। वह बॉयज हॉस्टल में रहता है, जबकि लड़की गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। इसी ग्रुप ने तय किया की लड़की को बॉयज हॉस्टल में लड़के के पास भेजा जाए। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 2 लड़कियों ने ही बिजनेस स्टैंडर्ड की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने के लिए हॉस्टल कैंपस से ही 2 फीट के बैग में पैक किया। हॉस्टल के गेट पर लड़कों को बैग पकड़ाया
उन्हें लगा था कि अगर सिक्योरिटी गार्ड बैग के बारे में पूछेगा तो कह देंगे कि इसमें सामान है। इससे किसी को शक भी नहीं होगा और लड़की आसानी से बॉयज हॉस्टल में पहुंच जाएगी। बाद में ऐसे ही उसे गर्ल्स हॉस्टल में ले आएंगे। 2 लड़कियां आंखों में धूल झोंककर सामान के बैग के बहाने स्टूडेंट को बॉयज हॉस्टल तक भेजना चाहती थीं। यह पूरी प्लानिंग मिलजुल कर की गई थी। फिल्मी अंदाज में लड़कियां स्टूडेंट को बैग में पैक करके अपने हॉस्टल से चलकर मुख्य गेट के नजदीक आईं और लड़कों को बैग दे दिया। वहां पर सिक्योरिटी की टीम पहले से मौजूद थी। चीख निकलते ही सिक्योरिटी ने बैग खुलवाया
जब बैग सिक्योरिटी गार्ड के नजदीक पहुंचा तो अचानक झटका लग गया। इस वजह से बाग का पहिया भी टूट गया। झटके की वजह से बैग के अंदर पैक लड़की की चीख निकल गई। सिक्योरिटी को शक हुआ और उसने ट्रैवल बैग को चेक कर लिया। इस दौरान लड़के-लड़कियों का षड्यंत्र फेल हो गया और मौके पर बैग में बंद लड़की पकड़ी गई। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बना ली गई। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह वीडियो कब का है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यूनिवर्सिटी प्रशासन बोला- शरारत कहकर बात खत्म करनी चाही
मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया। विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी की चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर अंजू मोहूं ने कहा, हमारी सिक्योरिटी बहुत स्ट्रॉन्ग है, सभी जगह मेटल डिटेक्टर लगे हैं और लड़की को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। बाद में उन्होंने इसे छात्रों की शरारत बताकर बात खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने यहां तक भी कह दिया कि कुछ भी अटकल लगाई जा सकती हैं। डेड बॉडी या ड्रग्स बैग में हो सकता है। यानी की मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन बिल्कुल सीरियस नजर नहीं आया। चौकी प्रभारी बोले- लड़की ने प्रैंक बताया
इस पूरे मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी के चौकी प्रभारी ने बताया कि लड़की ने इसे एक मजाक यानी प्रैंक बताया है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लड़की को शो कॉज नोटिस जारी किया है और 25 अप्रैल को इस पर सुनवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा इन्वेस्टिगेशन की जा रही है कि पूरे घटना में कितने छात्र-छात्राएं शामिल थे। हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड को ट्रॉली बैग में बंद कर हॉस्टल में ले जाने की कहानी सामने आई है। लड़के-लड़कियों के ग्रुप ने गर्ल्स हॉस्टल में इसकी प्लानिंग बनाई। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट को बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बैग में पैक किया और बॉयज हॉस्टल के लिए भेज दिया। रास्ते में झटके से बैग का पहिया टूट गया। झटका की वजह से लड़की की चीख निकल गई, जिससे उनकी पोल खुल गई। सिक्योरिटी गार्ड ने बैग खुलवाया तो उसमें से लड़की निकली। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि लड़की ने पकड़ने जाने के बाद कहा कि वे प्रैंक कर रहे थे। यूनिवर्सिटी ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया है। अब सिलसिलेवार ढंग से लड़की को बैग में ले जाने की पूरी कहानी पढ़िए… लड़की गर्ल्स हॉस्टल और लड़का बॉयज हॉस्टल में रह रहा
पूरी प्लानिंग लड़के और लड़कियों के ग्रुप की थी। बैग में पैक की गई लड़की ग्रुप में ही शामिल एक स्टूडेंट की गर्लफ्रेंड है। वह बॉयज हॉस्टल में रहता है, जबकि लड़की गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। इसी ग्रुप ने तय किया की लड़की को बॉयज हॉस्टल में लड़के के पास भेजा जाए। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 2 लड़कियों ने ही बिजनेस स्टैंडर्ड की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने के लिए हॉस्टल कैंपस से ही 2 फीट के बैग में पैक किया। हॉस्टल के गेट पर लड़कों को बैग पकड़ाया
उन्हें लगा था कि अगर सिक्योरिटी गार्ड बैग के बारे में पूछेगा तो कह देंगे कि इसमें सामान है। इससे किसी को शक भी नहीं होगा और लड़की आसानी से बॉयज हॉस्टल में पहुंच जाएगी। बाद में ऐसे ही उसे गर्ल्स हॉस्टल में ले आएंगे। 2 लड़कियां आंखों में धूल झोंककर सामान के बैग के बहाने स्टूडेंट को बॉयज हॉस्टल तक भेजना चाहती थीं। यह पूरी प्लानिंग मिलजुल कर की गई थी। फिल्मी अंदाज में लड़कियां स्टूडेंट को बैग में पैक करके अपने हॉस्टल से चलकर मुख्य गेट के नजदीक आईं और लड़कों को बैग दे दिया। वहां पर सिक्योरिटी की टीम पहले से मौजूद थी। चीख निकलते ही सिक्योरिटी ने बैग खुलवाया
जब बैग सिक्योरिटी गार्ड के नजदीक पहुंचा तो अचानक झटका लग गया। इस वजह से बाग का पहिया भी टूट गया। झटके की वजह से बैग के अंदर पैक लड़की की चीख निकल गई। सिक्योरिटी को शक हुआ और उसने ट्रैवल बैग को चेक कर लिया। इस दौरान लड़के-लड़कियों का षड्यंत्र फेल हो गया और मौके पर बैग में बंद लड़की पकड़ी गई। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बना ली गई। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह वीडियो कब का है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यूनिवर्सिटी प्रशासन बोला- शरारत कहकर बात खत्म करनी चाही
मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया। विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी की चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर अंजू मोहूं ने कहा, हमारी सिक्योरिटी बहुत स्ट्रॉन्ग है, सभी जगह मेटल डिटेक्टर लगे हैं और लड़की को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। बाद में उन्होंने इसे छात्रों की शरारत बताकर बात खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने यहां तक भी कह दिया कि कुछ भी अटकल लगाई जा सकती हैं। डेड बॉडी या ड्रग्स बैग में हो सकता है। यानी की मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन बिल्कुल सीरियस नजर नहीं आया। चौकी प्रभारी बोले- लड़की ने प्रैंक बताया
इस पूरे मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी के चौकी प्रभारी ने बताया कि लड़की ने इसे एक मजाक यानी प्रैंक बताया है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लड़की को शो कॉज नोटिस जारी किया है और 25 अप्रैल को इस पर सुनवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा इन्वेस्टिगेशन की जा रही है कि पूरे घटना में कितने छात्र-छात्राएं शामिल थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर