हरियाणा में शनिवार रात सभी 22 जिलों में बारिश हुई। इनमें से 7 जिलों में आए तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। हिसार में बालसमंद ब्रांच टूट गई। रायपुर के पास पावर हाउस, इंडस्ट्रीज और घरों तक पानी पहुंच गया है। इस कारण बिजली निगम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी है। वहीं फरीदाबाद में छत गिरने से एक परिवार के 5 लोग दब गए, तो करनाल में जर्जर इमारत का छज्जा टूटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में सैकड़ों बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर टूट गए, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल रही। पानीपत और गुरुग्राम में जलभराव से सड़कों पर जाम लग गया, वहीं हिसार और कैथल में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। उधर गुरुग्राम में जलभराव के कारण कमिश्नर प्रदीप दहिया ने रविवार को नगर निगम के जेई रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उनपर लापरवाही का आरोप लगाया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। पानीपत में आज सुबह भी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि, अभी लगभग सभी जिलों में मौसम साफ है। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में बादल फट गया। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। हरियाणा में बारिश और तूफान के बाद के PHOTOS… अब जिलावाइज पढ़िए कैसा रहा मौसम और क्या हुआ नुकसान… फरीदाबाद: शनिवार रात यहां पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते संजय कालोनी में रविवार अलसुबह अचानक से छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके कारण कमरे में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग नीचे दब गए। पानीपत: यहां शनिवार रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। वाहन चालकों को भी जाम का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण आधी रात को बिजली भी गुल हो गई थी। वहीं, खरबूजा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। हिसार: शनिवार रात आए आंधी-तूफान के कारण यहां कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। खिड़कियों के कांच टूट गए। बिजली के सैकड़ों खंभे टूटने पर बिजली भी गुल हो गई। इसके साथ ही बालसमंद ब्रांच भी टूट गई। चरखी दादरी: बीती रात यहां पर तेज आंधी व बारिश आई है। आंधी के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ टूट गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके अलावा कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सिरसा: तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ टूट गए, तो कहीं रास्ते बंद हो गए। जिलेभर में 100 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। यहां तक कि हाईटेंशन लाइनें भी डैमेज हो गईं। कई जगह खेतों और कॉलोनियों में पानी भर गया। महेंद्रगढ़: बीती रात करीब 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, यहां बारिश तेज नहीं हुई है और ना ही किसी तरह का तूफान आया है, हालांकि सुबह कई सड़कों पर यहां जलभराव की स्थित देखी गई। फतेहाबाद: यहां भी बारिश और आंधी ने बिजली निगम को काफी नुकसान पहुंचाया है। 150 से अधिक पोल टूट गए और कुछ ट्रांसफॉर्मर भी डैमेज हुए हैं। जिले में सैकड़ों पेड़ भी टूटे हैं। वहीं बिजली गुल रहने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। झज्जर: आंधी और बारिश के साथ यहां भी रातभर बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। कैथल: कैथल में देर रात आई बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यहां कई बिजली के खंभे और कई पेड़ गिर गए हैं। पेड़ गिरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी। रेवाड़ी: रेवाड़ी में शनिवार रात को आई आंधी के कारण अधिकांश गांवों में ब्लैकआउट रहा। पूरे जिले में करीब 300 पोल टूट गए हैं। वहीं 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों के गिरने की सूचना है। गुरुग्राम: गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे, खांडसा, नरसिंहपुर, और सोहना रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बन गई। नारनौल: बीती रात यहां पर भी तूफान ने खूब तबाही मचाई। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम को हुआ। निगम के सैकड़ों पोल टूट गए। वहीं नांगल चौधरी में नई खींची गई करीब 20 किलाेमीटर लंबी 132 केवी लाइन पुरानी हाई वोल्टेज लाइन पर गिर गई। इससे एक जोरदार धमाका भी हुआ। करनाल: देर रात आई तेज आंधी और बरसात में शहर के कई इलाकों में मकानों के हिस्से, पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ढांचे गिर गए। सदर बाजार इलाके में एक जर्जर इमारत का छज्जा टूटकर गिर गया, जिससे नीचे खड़ी कार मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जींद: यहां शनिवार रात 11 बजे से पहले तेज आंधी और इसके बाद बारिश आफत बनकर आई। आंधी में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। खेतों में लगी सोलर प्लेट टूट गई। नरवाना बस स्टैंड समेत शहर में कई जगह जलभराव हो गया, तो वहीं रेलवे अंडरपास पर लगी टीनशेड उड़ गई। रोहतक: यहां रात 12 बजे के आसपास बारिश हुई, जो करीब आधा घंटा तक रही। यहां पर तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ। एक मकान की दीवार गिर गई और बीएसएनएल का एक टावर भी गिर गया। अंबाला: बारिश के साथ यहां पर तेज हवाएं चलीं, बारिश भी हुई। सुबह कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखी गई। भिवानी: यहां रात को काफी देर तक आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए। कई जगहों पर लंबा जाम भी नजर आया। तेज हवाओं के कारण बिजली के कई पोल भी टूटे हैं। कुरुक्षेत्र: यहां पर रात करीब 11 बजे से लेकर सुबह 4-5 बजे तक खूब बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नूंह: बीती रात करीब डेढ़ बजे यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आंधी में जहां कई जगह पेड़ गिर गए, वहीं बिजली के खंबे भी टूट गए। इससे दर्जनों गांवों की लाइट प्रभावित हुई। यमुनानगर: रात 1 बजे के बाद मौसम बदला और दो बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह चार बजे तक यहां तेज बारिश हुई। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या भी सामने आई है। पंजाब में बारिश की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटने की 3 तस्वीरें… पंजाब और हिमाचल में बारिश से भारी से नुकसान
उधर, पंजाब में कई जगह रात को मौसम बिगड़ा। लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। विभाग ने 5 घंटे तक पूरे पंजाब में तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आने वाले 3 दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। 26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25% तक बारिश होने का अनुमान है। 28 मई को बारिश का दायरा बढ़ेगा और 16 जिलों में 25% तक बरसात हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। हीटवेव का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। 27 मई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित 16 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई को किसी भी जिले में हीट वेव का अलर्ट नहीं है। तापमान में बदलाव
शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हिसार, सिरसा और नारनौल प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हरियाणा में शनिवार रात सभी 22 जिलों में बारिश हुई। इनमें से 7 जिलों में आए तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। हिसार में बालसमंद ब्रांच टूट गई। रायपुर के पास पावर हाउस, इंडस्ट्रीज और घरों तक पानी पहुंच गया है। इस कारण बिजली निगम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी है। वहीं फरीदाबाद में छत गिरने से एक परिवार के 5 लोग दब गए, तो करनाल में जर्जर इमारत का छज्जा टूटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में सैकड़ों बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर टूट गए, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल रही। पानीपत और गुरुग्राम में जलभराव से सड़कों पर जाम लग गया, वहीं हिसार और कैथल में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। उधर गुरुग्राम में जलभराव के कारण कमिश्नर प्रदीप दहिया ने रविवार को नगर निगम के जेई रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उनपर लापरवाही का आरोप लगाया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। पानीपत में आज सुबह भी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि, अभी लगभग सभी जिलों में मौसम साफ है। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में बादल फट गया। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। हरियाणा में बारिश और तूफान के बाद के PHOTOS… अब जिलावाइज पढ़िए कैसा रहा मौसम और क्या हुआ नुकसान… फरीदाबाद: शनिवार रात यहां पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते संजय कालोनी में रविवार अलसुबह अचानक से छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके कारण कमरे में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग नीचे दब गए। पानीपत: यहां शनिवार रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। वाहन चालकों को भी जाम का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण आधी रात को बिजली भी गुल हो गई थी। वहीं, खरबूजा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। हिसार: शनिवार रात आए आंधी-तूफान के कारण यहां कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। खिड़कियों के कांच टूट गए। बिजली के सैकड़ों खंभे टूटने पर बिजली भी गुल हो गई। इसके साथ ही बालसमंद ब्रांच भी टूट गई। चरखी दादरी: बीती रात यहां पर तेज आंधी व बारिश आई है। आंधी के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ टूट गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके अलावा कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सिरसा: तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ टूट गए, तो कहीं रास्ते बंद हो गए। जिलेभर में 100 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। यहां तक कि हाईटेंशन लाइनें भी डैमेज हो गईं। कई जगह खेतों और कॉलोनियों में पानी भर गया। महेंद्रगढ़: बीती रात करीब 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, यहां बारिश तेज नहीं हुई है और ना ही किसी तरह का तूफान आया है, हालांकि सुबह कई सड़कों पर यहां जलभराव की स्थित देखी गई। फतेहाबाद: यहां भी बारिश और आंधी ने बिजली निगम को काफी नुकसान पहुंचाया है। 150 से अधिक पोल टूट गए और कुछ ट्रांसफॉर्मर भी डैमेज हुए हैं। जिले में सैकड़ों पेड़ भी टूटे हैं। वहीं बिजली गुल रहने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। झज्जर: आंधी और बारिश के साथ यहां भी रातभर बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। कैथल: कैथल में देर रात आई बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यहां कई बिजली के खंभे और कई पेड़ गिर गए हैं। पेड़ गिरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी। रेवाड़ी: रेवाड़ी में शनिवार रात को आई आंधी के कारण अधिकांश गांवों में ब्लैकआउट रहा। पूरे जिले में करीब 300 पोल टूट गए हैं। वहीं 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों के गिरने की सूचना है। गुरुग्राम: गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे, खांडसा, नरसिंहपुर, और सोहना रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बन गई। नारनौल: बीती रात यहां पर भी तूफान ने खूब तबाही मचाई। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम को हुआ। निगम के सैकड़ों पोल टूट गए। वहीं नांगल चौधरी में नई खींची गई करीब 20 किलाेमीटर लंबी 132 केवी लाइन पुरानी हाई वोल्टेज लाइन पर गिर गई। इससे एक जोरदार धमाका भी हुआ। करनाल: देर रात आई तेज आंधी और बरसात में शहर के कई इलाकों में मकानों के हिस्से, पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ढांचे गिर गए। सदर बाजार इलाके में एक जर्जर इमारत का छज्जा टूटकर गिर गया, जिससे नीचे खड़ी कार मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जींद: यहां शनिवार रात 11 बजे से पहले तेज आंधी और इसके बाद बारिश आफत बनकर आई। आंधी में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। खेतों में लगी सोलर प्लेट टूट गई। नरवाना बस स्टैंड समेत शहर में कई जगह जलभराव हो गया, तो वहीं रेलवे अंडरपास पर लगी टीनशेड उड़ गई। रोहतक: यहां रात 12 बजे के आसपास बारिश हुई, जो करीब आधा घंटा तक रही। यहां पर तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ। एक मकान की दीवार गिर गई और बीएसएनएल का एक टावर भी गिर गया। अंबाला: बारिश के साथ यहां पर तेज हवाएं चलीं, बारिश भी हुई। सुबह कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखी गई। भिवानी: यहां रात को काफी देर तक आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए। कई जगहों पर लंबा जाम भी नजर आया। तेज हवाओं के कारण बिजली के कई पोल भी टूटे हैं। कुरुक्षेत्र: यहां पर रात करीब 11 बजे से लेकर सुबह 4-5 बजे तक खूब बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नूंह: बीती रात करीब डेढ़ बजे यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आंधी में जहां कई जगह पेड़ गिर गए, वहीं बिजली के खंबे भी टूट गए। इससे दर्जनों गांवों की लाइट प्रभावित हुई। यमुनानगर: रात 1 बजे के बाद मौसम बदला और दो बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह चार बजे तक यहां तेज बारिश हुई। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या भी सामने आई है। पंजाब में बारिश की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटने की 3 तस्वीरें… पंजाब और हिमाचल में बारिश से भारी से नुकसान
उधर, पंजाब में कई जगह रात को मौसम बिगड़ा। लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। विभाग ने 5 घंटे तक पूरे पंजाब में तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आने वाले 3 दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। 26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25% तक बारिश होने का अनुमान है। 28 मई को बारिश का दायरा बढ़ेगा और 16 जिलों में 25% तक बरसात हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। हीटवेव का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। 27 मई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित 16 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई को किसी भी जिले में हीट वेव का अलर्ट नहीं है। तापमान में बदलाव
शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हिसार, सिरसा और नारनौल प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
