पंजाब के लुधियाना में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव हुए थे। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसके चलते सभी पार्टियां लॉबिंग में जुटी हैं। पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर विराम लगा दिया। अब कांग्रेस जिला हाईकमान गठबंधन की तैयारी में जुटी है। बिट्टू ने कहा था कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान चल रहा है, इसलिए किसी भी हालत में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जा सकता। बिट्टू के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी और शिअद से भी प्रत्याशी तोड़ने में जुटी थी, लेकिन अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था कि – ज्यादा खुश मत होइए, अभी बहुत कुछ होना बाकी है मेयर? तलवार ने कहा था कि अगले दो दिन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होगा। पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिअद पार्षद चतरवीर सिंह की शिअद में घर वापसी हो गई। एक दिन पहले तलवार ने फेसबुक पर लिखा था – नए साल पर शहरवासियों को मेयर मिलेगा। आप के विरुद्ध एकजुटता की कोशिश वहीं अब पता चला है कि कांग्रेस मेयर बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। कांग्रेस के जिला हाईकमान की शिअद,आजाद और भाजपा के कुछ पार्षदों के साथ अंदरखाने बातचीत चल रही है। अंदेशा है कि कांग्रेस आप के विरुद्ध सभी पार्टियों को एकजुट कर मेयर बना सकती है। पंजाब के लुधियाना में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव हुए थे। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसके चलते सभी पार्टियां लॉबिंग में जुटी हैं। पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर विराम लगा दिया। अब कांग्रेस जिला हाईकमान गठबंधन की तैयारी में जुटी है। बिट्टू ने कहा था कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान चल रहा है, इसलिए किसी भी हालत में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जा सकता। बिट्टू के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी और शिअद से भी प्रत्याशी तोड़ने में जुटी थी, लेकिन अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था कि – ज्यादा खुश मत होइए, अभी बहुत कुछ होना बाकी है मेयर? तलवार ने कहा था कि अगले दो दिन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होगा। पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिअद पार्षद चतरवीर सिंह की शिअद में घर वापसी हो गई। एक दिन पहले तलवार ने फेसबुक पर लिखा था – नए साल पर शहरवासियों को मेयर मिलेगा। आप के विरुद्ध एकजुटता की कोशिश वहीं अब पता चला है कि कांग्रेस मेयर बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। कांग्रेस के जिला हाईकमान की शिअद,आजाद और भाजपा के कुछ पार्षदों के साथ अंदरखाने बातचीत चल रही है। अंदेशा है कि कांग्रेस आप के विरुद्ध सभी पार्टियों को एकजुट कर मेयर बना सकती है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
मोगा में युवक पर जानलेवा हमला:पुरानी रंजिश में की मारपीट, घर से साइकिल लेने के लिए निकला था
मोगा में युवक पर जानलेवा हमला:पुरानी रंजिश में की मारपीट, घर से साइकिल लेने के लिए निकला था पंजाब में मोगा के कपूरे गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लड़कों ने एक 23 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। युवक की पिटाई की गई, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी वरिंदर कुमार ने बताया कि रात करीब 7.30 बजे गांव निवासी इंदरजीत नाम का लड़का किसी के घर से साइकिल लेने के लिए गया। रास्ते में पहले से ही गांव के कुछ लड़के बेसबॉल बैट लेकर खड़े थे। जिन्होंने इंदरजीत सिंह के साथ मारपीट की, जिससे इंदरजीत सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घायल युवक के पिता के बयान के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अमृतसर पुलिस ने आकाशदीप पर बढ़ाई सख्ती:धाराएं बढ़ाईं; भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अमृतसर पहुंचे, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित का मामला
अमृतसर पुलिस ने आकाशदीप पर बढ़ाई सख्ती:धाराएं बढ़ाईं; भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अमृतसर पहुंचे, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित का मामला पंजाब के अमृतसर में विरासती मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार आकाशदीप सिंह पर पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने शुरुआती एफआईआर में आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन अब इन धाराओं में इजाफा किया गया है। इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण भी अमृतसर पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। द शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने जानकारियां हासिल करने की बात कही थी। एडवोकेट अनिल कुमार ने बताया कि आकाशदीप सिंह के पास एक राष्ट्रीय ध्वज है, जिसे उसने बठिंडा में छुपा रखा है। आरोपी का इरादा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। अब पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। गंभीर धाराएं जोड़ी गईं पुलिस ने एफआईआर में 5 BNS की कुछ और गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। इनमें – इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। संसद में उठाया जाएगा मुद्दा : चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण खुद अमृतसर पहुंचे और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मौके का मुआयना किया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर दुख और आक्रोश जताते हुए कहा कि, अगर पुलिस प्रशासन पहले से ही बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा करता, तो यह घटना कभी नहीं होती। अब प्रशासन दिखावा कर रहा है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि जहां-जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं, वहां सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
पटियाला निगम चुनाव को लेकर HC का फैसला:7 वार्डों के चुनाव स्थगित करने का फैसला खारिज, विजयी पार्षद लेंगे शपथ
पटियाला निगम चुनाव को लेकर HC का फैसला:7 वार्डों के चुनाव स्थगित करने का फैसला खारिज, विजयी पार्षद लेंगे शपथ पटियाला नगर निगम चुनाव में जिन 7 वार्डों के चुनाव के स्थगित किए थे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस आदेश को खारिज कर दिया है। वहीं, इन वार्डों में जो उम्मीदवार विजयी रहे हैं। वह अब अपने पद की शपथ ले पाएंगे। अदालत ने कहा कि अगर किसी को इस बात एतराज है, तो वह अपनी याचिका दाखिल कर सकता है। अदालत में दी गई यह दलील जानकारी के मुताबिक दिसंबर महीने में निकाय चुनाव हुए थे। इस दौरान एक अवमानना की याचिका अदालत में दाखिल हुई थी। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। अदालत में सरकार ने कहा था कि 7 वार्डों के चुनाव स्थगित कर दिए थे। इसके बाद स्टेट निर्वाचन आयोग ने कहा था कि उनकी तरफ से बाद में चुनाव करवाए जाएंगे। हालांकि यहां पर पहले ही निर्वाचन की प्रक्रिया हो चुकी थी। विजेता उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट तक दिए जा चुके थे। एडवोकेट फैरी सोफत ने कहा कि हमारी तरफ से अदालत को बताया कि चुनाव डैफर करने का अधिकार स्टेट के पास नहीं था। वहां पर चुनाव की प्रक्रिया पहले पूरी हो चुकी है। इसके बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है। ऐसे हुआ था चुनाव पटियाला नगर निगम में कुल 60 वार्ड है। इनमें से आम आदमी पार्टी ने कुल 43 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस को 4, भाजपा को 4 और शिरोमणि अकाली दल के 2 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। जबकि 7 वार्डों के चुनाव मुल्तवी कर दिए। हालांकि आम आदमी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत था। ऐसे में आप की तरफ से मेयर बनाया गया है।