हरियाणा में दोस्त ने की युवक की हत्या:कहासुनी के बाद सिर में ईंट मारी; एक अस्पताल से दूसरे में लेकर घूमता रहा पिता

हरियाणा में दोस्त ने की युवक की हत्या:कहासुनी के बाद सिर में ईंट मारी; एक अस्पताल से दूसरे में लेकर घूमता रहा पिता

हरियाणा के यमुनानगर में युवक पर उसके दोस्त ने कहासुनी के बाद ईंट से हमला कर दिया। घटना में युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग युवक को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में लेकर घूमते रहे। आखिर में उसने दम तोड़ दिया। छछरौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव भी परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान चुहड़पुर गांव के रहने वाले अनमोल शर्मा (18) के रूप में हुई है। 27 अक्टूबर को किया था हमला परिवार के मुताबिक 27 अक्टूबर को अनमोल की उसके दोस्त मनदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद कहासुनी बड़े झगड़े में बदल गई। मनदीप ने ईंट उठाकर अनमोल पर हमला कर दिया। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। अनमोल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे देहरादून के अस्पताल में ले जाया गया। यहां भी अनमोल की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। अंत में उसे अंबाला के एक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शनिवार सुबह अनमोल के शव को लेकर यमुनानगर के नागरिक अस्पताल पहुंचे। फोन कर दोस्तों ने बुलाया था अनमोल के रिश्तेदार अर्पित ने बताया कि अनमोल शर्मा के पिता का नाम विनोद शर्मा है। इसका एक छोटा भाई और एक बहन है। अनमोल मजदूरी का काम करके अपने परिवार के पालन पोषण में पिता का हाथ बंटा रहा था। हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। फोन कर दोस्तों ने उसे बुलाया था। ईंट मारकर उसकी हत्या की गई है। उसके सिर के अलावा गर्दन की हड्‌डी और रीढ़ की हड्‌डी में भी चोट थी। परिवार बहुत गरीब है। न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस बोली- दूसरे आरोपियों की भी जांच करेंगे छछरौली थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा है कि दोस्तों का आपस में झगड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों ने मनदीप आरोप लगाया था, उसे गिरफ्तार कर लिया था। परिवार जिन और लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, पुलिस जांच कर रही है। हरियाणा के यमुनानगर में युवक पर उसके दोस्त ने कहासुनी के बाद ईंट से हमला कर दिया। घटना में युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग युवक को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में लेकर घूमते रहे। आखिर में उसने दम तोड़ दिया। छछरौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव भी परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान चुहड़पुर गांव के रहने वाले अनमोल शर्मा (18) के रूप में हुई है। 27 अक्टूबर को किया था हमला परिवार के मुताबिक 27 अक्टूबर को अनमोल की उसके दोस्त मनदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद कहासुनी बड़े झगड़े में बदल गई। मनदीप ने ईंट उठाकर अनमोल पर हमला कर दिया। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। अनमोल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे देहरादून के अस्पताल में ले जाया गया। यहां भी अनमोल की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। अंत में उसे अंबाला के एक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन शनिवार सुबह अनमोल के शव को लेकर यमुनानगर के नागरिक अस्पताल पहुंचे। फोन कर दोस्तों ने बुलाया था अनमोल के रिश्तेदार अर्पित ने बताया कि अनमोल शर्मा के पिता का नाम विनोद शर्मा है। इसका एक छोटा भाई और एक बहन है। अनमोल मजदूरी का काम करके अपने परिवार के पालन पोषण में पिता का हाथ बंटा रहा था। हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। फोन कर दोस्तों ने उसे बुलाया था। ईंट मारकर उसकी हत्या की गई है। उसके सिर के अलावा गर्दन की हड्‌डी और रीढ़ की हड्‌डी में भी चोट थी। परिवार बहुत गरीब है। न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस बोली- दूसरे आरोपियों की भी जांच करेंगे छछरौली थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा है कि दोस्तों का आपस में झगड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों ने मनदीप आरोप लगाया था, उसे गिरफ्तार कर लिया था। परिवार जिन और लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, पुलिस जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर