हरियाणा के पलवल में BA के छात्र ने महिला की ब्लैकमेलिंग और उसके पति की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्र अपने घर की छत पर दुपट्टे से फंदा पर लटका मिला। छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा था- कॉल रिकॉर्डिंग देख लेना, मुझे माफ करना मां परिजनों का आरोप है कि गांव की एक शादीशुदा महिला उस पर शादी करने और संबंध बनाने का दबाव बना रही थी, जबकि उसका पति जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वजह से उनके बेटे ने यह कदम उठाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और महिला से पूछताछ के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है। छात्र की जेब से मिला सुसाइड नोट… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरी खबर… गुरुग्राम से पेपर देने आया गांव
मृतक की पहचान पलवल के भिड़ूकी गांव निवासी प्रवीण (21) के रूप में हुई। वह 3 भाइयों में सबसे छोटा था। प्रवीण के माता-पिता मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें गुरुग्राम में कोई काम मिल गया था। इसी वजह से पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया और वहां रहने लगा। प्रवीण के पेपर होने थे, इसलिए वह 1 जून को गांव वापस आ गया। 2 पेपर दिए, बहन को फंदे पर लटका मिला
प्रवीण के पिता सुरेश ने बताया कि बेटे ने इसी साल होडल के सरकारी कॉलेज में BA में एडमिशन लिया था। उसके 2 पेपर हो चुके थे। 5 जून की शाम को प्रवीण घर पर ही था। प्रवीण की चचेरी बहन वर्षा उसे देखने आई थी। नीचे कमरे में वह नहीं मिला तो वह छत पर उसे देखने चली गई। छत पर बने कमरे में प्रवीण ने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। शोर मचाकर परिजनों को बुलाया
भाई का शव अपनी आंखों के सामने लटकता हुआ देख वर्षा डर गई। उसने चिल्लाकर बाकी घरवालों को बुलाया, पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रवीण की सांसें बंद हो चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने संबंध बनाने का दबाव बताया
सुरेश ने पुलिस को बताया कि गांव की ही एक शादीशुदा महिला प्रवीण को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। प्रवीण ने बार मना किया तो महिला उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला का पति भी प्रवीण को जान से मारने की धमकियां देने लगा था। महिला के खिलाफ केस दर्ज
पिता ने आगे बताया कि प्रवीण इन्हीं सब कारणों से परेशान रहता था। जब वो ज्यादा परेशान हो गया तो उसने आत्महत्या कर ली। होडल थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है, फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। अब महिला और छात्र की बातचीत पढ़िए… महिला: तुमने मेरे जिस्म से खेला है। मैं ऐसी-वैसी लड़की नहीं हूं जो तुझे ऐसे ही छोड़ दूंगी।
छात्र: हम्म
महिला: तुमने धोखा तो दे दिया, लेकिन अब ध्यान रखियो।
छात्र: मैंने कहां धोखा दिया।
महिला: मैंने तेरा साथ दिया, लेकिन तूने मेरा साथ नहीं दिया। अब तुझे मैं कहीं का नहीं छोड़ूंगी।
छात्र: अच्छा
महिला: एक तरफ से ताली नहीं बजती
छात्र: अच्छा
महिला: तेरी वजह से प्रेग्नेंट हुई। हरियाणा के पलवल में BA के छात्र ने महिला की ब्लैकमेलिंग और उसके पति की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्र अपने घर की छत पर दुपट्टे से फंदा पर लटका मिला। छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा था- कॉल रिकॉर्डिंग देख लेना, मुझे माफ करना मां परिजनों का आरोप है कि गांव की एक शादीशुदा महिला उस पर शादी करने और संबंध बनाने का दबाव बना रही थी, जबकि उसका पति जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वजह से उनके बेटे ने यह कदम उठाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और महिला से पूछताछ के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है। छात्र की जेब से मिला सुसाइड नोट… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरी खबर… गुरुग्राम से पेपर देने आया गांव
मृतक की पहचान पलवल के भिड़ूकी गांव निवासी प्रवीण (21) के रूप में हुई। वह 3 भाइयों में सबसे छोटा था। प्रवीण के माता-पिता मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें गुरुग्राम में कोई काम मिल गया था। इसी वजह से पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया और वहां रहने लगा। प्रवीण के पेपर होने थे, इसलिए वह 1 जून को गांव वापस आ गया। 2 पेपर दिए, बहन को फंदे पर लटका मिला
प्रवीण के पिता सुरेश ने बताया कि बेटे ने इसी साल होडल के सरकारी कॉलेज में BA में एडमिशन लिया था। उसके 2 पेपर हो चुके थे। 5 जून की शाम को प्रवीण घर पर ही था। प्रवीण की चचेरी बहन वर्षा उसे देखने आई थी। नीचे कमरे में वह नहीं मिला तो वह छत पर उसे देखने चली गई। छत पर बने कमरे में प्रवीण ने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। शोर मचाकर परिजनों को बुलाया
भाई का शव अपनी आंखों के सामने लटकता हुआ देख वर्षा डर गई। उसने चिल्लाकर बाकी घरवालों को बुलाया, पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रवीण की सांसें बंद हो चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने संबंध बनाने का दबाव बताया
सुरेश ने पुलिस को बताया कि गांव की ही एक शादीशुदा महिला प्रवीण को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। प्रवीण ने बार मना किया तो महिला उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला का पति भी प्रवीण को जान से मारने की धमकियां देने लगा था। महिला के खिलाफ केस दर्ज
पिता ने आगे बताया कि प्रवीण इन्हीं सब कारणों से परेशान रहता था। जब वो ज्यादा परेशान हो गया तो उसने आत्महत्या कर ली। होडल थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है, फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। अब महिला और छात्र की बातचीत पढ़िए… महिला: तुमने मेरे जिस्म से खेला है। मैं ऐसी-वैसी लड़की नहीं हूं जो तुझे ऐसे ही छोड़ दूंगी।
छात्र: हम्म
महिला: तुमने धोखा तो दे दिया, लेकिन अब ध्यान रखियो।
छात्र: मैंने कहां धोखा दिया।
महिला: मैंने तेरा साथ दिया, लेकिन तूने मेरा साथ नहीं दिया। अब तुझे मैं कहीं का नहीं छोड़ूंगी।
छात्र: अच्छा
महिला: एक तरफ से ताली नहीं बजती
छात्र: अच्छा
महिला: तेरी वजह से प्रेग्नेंट हुई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
