हरियाणा में मछली पकड़ने का लाइसेंस 3 दिन में मिलेगा:विभाग की 8 सेवाओं की समयावधि तय; CS ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा में मछली पकड़ने का लाइसेंस 3 दिन में मिलेगा:विभाग की 8 सेवाओं की समयावधि तय; CS ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा में अब मछली पकड़ने का लाइसेंस 3 दिन में मिलेगा। सरकार ने मत्स्य पालन विभाग की 8 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए, इन सेवाओं की समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार सघन मत्स्य विकास कार्यक्रम के तहत पंचायती तालाबों तथा निजी तालाबों के सुधार के लिए सब्सिडी 40 दिन के अन्दर उपलब्ध करवाई जाएगी। सघन मत्स्य विकास कार्यक्रम के साथ-साथ मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों के कल्याण के लिए, मछली या मछली उत्पाद की बिक्री के लिए रेहड़ी सहित स्टोव, गैस चूल्हा, बर्तन आदि पर सब्सिडी, मछली पकड़ने के जाल की खरीद तथा खाद-खुराक पर सब्सिडी भी 40 दिन के अन्दर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, खेल के लिए केवल फिशिंग रॉड से मछली पकड़ने का लाइसेंस तीन दिन के अन्दर जारी किया जाएगा। यहां देखिए गजट नोटिफिकेशन… हरियाणा में अब मछली पकड़ने का लाइसेंस 3 दिन में मिलेगा। सरकार ने मत्स्य पालन विभाग की 8 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए, इन सेवाओं की समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार सघन मत्स्य विकास कार्यक्रम के तहत पंचायती तालाबों तथा निजी तालाबों के सुधार के लिए सब्सिडी 40 दिन के अन्दर उपलब्ध करवाई जाएगी। सघन मत्स्य विकास कार्यक्रम के साथ-साथ मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों के कल्याण के लिए, मछली या मछली उत्पाद की बिक्री के लिए रेहड़ी सहित स्टोव, गैस चूल्हा, बर्तन आदि पर सब्सिडी, मछली पकड़ने के जाल की खरीद तथा खाद-खुराक पर सब्सिडी भी 40 दिन के अन्दर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, खेल के लिए केवल फिशिंग रॉड से मछली पकड़ने का लाइसेंस तीन दिन के अन्दर जारी किया जाएगा। यहां देखिए गजट नोटिफिकेशन…   हरियाणा | दैनिक भास्कर