जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को शहीद हुए हरियाणा के जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। अब सेना के वाहन में दोपहर करीब 2 बजे तक पलवल पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ लांस नायक दिनेश (32) का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान बुधवार सुबह से ही पुंछ के कई इलाकों में फायरिंग कर रहा था। पाकिस्तान की इसी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए दिनेश और उनके 4 साथियों से मोर्चा संभाला। वो पाकिस्तानी सैनिकों को गोलियों का जवाब गोलियों से दे रहे थे। इसी दौरान वह और उनके 4 साथी घायल हो गए। सभी घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दिनेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। दिनेश के 2 सगे भाई भी सेना में हैं। इनमें से एक जम्मू में ही तैनात है। 2014 में हुए थे भर्ती
जवान के पिता दयाराम ने बताया कि दिनेश 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे। पिछले 11 सालों में दिनेश की पोस्टिंग देश के कई राज्यों में रही। इन दिनों वह जम्मू के पुंछ में थे। हाल ही में उनकी लांस नायक के पद पर प्रमोशन हुई थी। 5 भाइयों में सबसे बड़े थे दिनेश
दिनेश अपने परिवार में 5 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके 2 छोटे भाई कपिल और हरदत्त भी अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए हैं। वहीं एक भाई पुष्पेंद्र पढ़ाई कर रहा है और विष्णु खेती में पिता का साथ देते हैं। दिनेश के पिता कहते हैं- “मेरे दो और बेटे सेना में ही हैं। एक बेटा तो ढाई साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ है। उसकी पोस्टिंग पहले पंजाब के जालंधर में थी, लेकिन अब उसकी पोस्टिंग भी जम्मू में हो गई है। वहीं दूसरे लड़के की पोस्टिंग अभी मध्यप्रदेश के जबलपुर में है।” शहीद की पत्नी हैं वकील
शहीद दिनेश की पत्नी सीमा वकील हैं। वह परिवार के साथ पलवल में ही रहती हैं। पति की शहादत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनके 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी है। सीमा प्रेग्नेंट भी हैं। सरपंच बोले- सड़क मार्ग से पहुंचेगी पार्थिव देह मोहम्मदपुर गांव के सरपंच भूपराम ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से पैतृक गांव लाया जाएगा। शहीद के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी गाड़ी में सड़क मार्ग से ही पलवल लेकर आएगी, क्योंकि युद्ध के हालत को देखते हुए हवाई सेवा बंद है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को शहीद हुए हरियाणा के जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। अब सेना के वाहन में दोपहर करीब 2 बजे तक पलवल पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ लांस नायक दिनेश (32) का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान बुधवार सुबह से ही पुंछ के कई इलाकों में फायरिंग कर रहा था। पाकिस्तान की इसी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए दिनेश और उनके 4 साथियों से मोर्चा संभाला। वो पाकिस्तानी सैनिकों को गोलियों का जवाब गोलियों से दे रहे थे। इसी दौरान वह और उनके 4 साथी घायल हो गए। सभी घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दिनेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। दिनेश के 2 सगे भाई भी सेना में हैं। इनमें से एक जम्मू में ही तैनात है। 2014 में हुए थे भर्ती
जवान के पिता दयाराम ने बताया कि दिनेश 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे। पिछले 11 सालों में दिनेश की पोस्टिंग देश के कई राज्यों में रही। इन दिनों वह जम्मू के पुंछ में थे। हाल ही में उनकी लांस नायक के पद पर प्रमोशन हुई थी। 5 भाइयों में सबसे बड़े थे दिनेश
दिनेश अपने परिवार में 5 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके 2 छोटे भाई कपिल और हरदत्त भी अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए हैं। वहीं एक भाई पुष्पेंद्र पढ़ाई कर रहा है और विष्णु खेती में पिता का साथ देते हैं। दिनेश के पिता कहते हैं- “मेरे दो और बेटे सेना में ही हैं। एक बेटा तो ढाई साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ है। उसकी पोस्टिंग पहले पंजाब के जालंधर में थी, लेकिन अब उसकी पोस्टिंग भी जम्मू में हो गई है। वहीं दूसरे लड़के की पोस्टिंग अभी मध्यप्रदेश के जबलपुर में है।” शहीद की पत्नी हैं वकील
शहीद दिनेश की पत्नी सीमा वकील हैं। वह परिवार के साथ पलवल में ही रहती हैं। पति की शहादत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनके 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी है। सीमा प्रेग्नेंट भी हैं। सरपंच बोले- सड़क मार्ग से पहुंचेगी पार्थिव देह मोहम्मदपुर गांव के सरपंच भूपराम ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से पैतृक गांव लाया जाएगा। शहीद के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी गाड़ी में सड़क मार्ग से ही पलवल लेकर आएगी, क्योंकि युद्ध के हालत को देखते हुए हवाई सेवा बंद है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
