हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। हिसार में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान रोहतक में 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। 22 और 23 नवंबर को कहीं – कहीं धुंध के आसार हैं। 23 नवंबर को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक कई जिलों में गहरी से गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। जबकि फतेहाबाद, हिसार और जींद में 21 से 23 नवंबर तक गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इधर गहरी धुंध ने लोगों को मंगलवार को भी परेशान किया। अंबाला में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। 13 जिलों के बंद हुए स्कूल वहीं धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम – फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 13 शहरों में हवा बेहद खराब रही हरियाणा में 24 घंटे के दौरान छह जिले ऐसे हैं, जहां का एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें चरखी दादरी सबसे टॉप पर है, यहां का एक्यूआई 354 तक पहुंच गया था। इसके अलावा गुरुग्राम, यहां का एक्यूआई 374 रिकॉर्ड किया गया। सोनीपत, भिवानी, सिरसा, मानेसर, नारनौल, रोहतक का भी एक्यूआई 300 से अधिक ही रहा। वहीं सुबह 6.59 मिनट पर प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार सिरसा सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 521 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ की हवा खराब रही। यहां का एक्यूआई 472 दर्ज किया गया। इन दोनों शहरों के अलावा रोहतक का 297, गुरुग्राम का 260, कैथल का 254, हिसार का 252, कुरुक्षेत्र का 223, नारनौल का 214, भिवानी का 204 और फरीदाबाद का 201 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। हिसार में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान रोहतक में 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। 22 और 23 नवंबर को कहीं – कहीं धुंध के आसार हैं। 23 नवंबर को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक कई जिलों में गहरी से गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। जबकि फतेहाबाद, हिसार और जींद में 21 से 23 नवंबर तक गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इधर गहरी धुंध ने लोगों को मंगलवार को भी परेशान किया। अंबाला में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। 13 जिलों के बंद हुए स्कूल वहीं धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम – फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 13 शहरों में हवा बेहद खराब रही हरियाणा में 24 घंटे के दौरान छह जिले ऐसे हैं, जहां का एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें चरखी दादरी सबसे टॉप पर है, यहां का एक्यूआई 354 तक पहुंच गया था। इसके अलावा गुरुग्राम, यहां का एक्यूआई 374 रिकॉर्ड किया गया। सोनीपत, भिवानी, सिरसा, मानेसर, नारनौल, रोहतक का भी एक्यूआई 300 से अधिक ही रहा। वहीं सुबह 6.59 मिनट पर प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार सिरसा सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 521 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ की हवा खराब रही। यहां का एक्यूआई 472 दर्ज किया गया। इन दोनों शहरों के अलावा रोहतक का 297, गुरुग्राम का 260, कैथल का 254, हिसार का 252, कुरुक्षेत्र का 223, नारनौल का 214, भिवानी का 204 और फरीदाबाद का 201 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
