पूर्व मंत्री और डिप्टी स्पीकर में जुबानी जंग:बीरेंद्र बोले- मिड्ढा की सूत आ गई, मिड्ढा का पलटवार- बीरेंद्र BJP में होते तो उनकी आती

पूर्व मंत्री और डिप्टी स्पीकर में जुबानी जंग:बीरेंद्र बोले- मिड्ढा की सूत आ गई, मिड्ढा का पलटवार- बीरेंद्र BJP में होते तो उनकी आती

हरियाणा के जींद में डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक जुबानी जंग शुरू हो गई है। एक दिन पहले बीरेंद्र सिंह ने डॉ. कृष्ण मिड्ढा को लेकर बयान दिया था कि उनका तुक्का लग गया और वो डिप्टी स्पीकर बन गए। अब डिप्टी स्पीकर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सूत-कसूत तो ऊपर वाले के हाथ में है। अगर बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में नहीं जाते और भाजपा में होते तो उनकी भी सूत आ जाती। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के बाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बयान दिया था कि वह कांग्रेस के लिए मोक्ष की कामना करेंगे। इसके बाद रविदास जयंती के मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मोक्ष की कामना वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह का बयान शोभा नहीं देता। डॉ. कृष्ण मिड्ढा का तुक्का लग गया। उनकी सूत आ गई और वो डिप्टी स्पीकर बन गए। उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस बयान का जवाब देते हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सूत और कसूत आना तो भगवान के हाथ में है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है अगर बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती। मिड्ढा बोले- कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति को लाभ हानि, यश-अपयश से कोई मतलब नहीं होता, वह मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होंने कांग्रेस के मोक्ष की प्रार्थना का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई है। चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा सोच समझकर बोलने की दी गई नसीहत पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा और चौधरी बीरेंद्र सिंह उनके लिए सम्मानित व्यक्ति हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस को व्यक्ति विशेष के कंट्रोल में होने की बात कही थी। हरियाणा के जींद में डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक जुबानी जंग शुरू हो गई है। एक दिन पहले बीरेंद्र सिंह ने डॉ. कृष्ण मिड्ढा को लेकर बयान दिया था कि उनका तुक्का लग गया और वो डिप्टी स्पीकर बन गए। अब डिप्टी स्पीकर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सूत-कसूत तो ऊपर वाले के हाथ में है। अगर बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में नहीं जाते और भाजपा में होते तो उनकी भी सूत आ जाती। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के बाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बयान दिया था कि वह कांग्रेस के लिए मोक्ष की कामना करेंगे। इसके बाद रविदास जयंती के मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मोक्ष की कामना वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह का बयान शोभा नहीं देता। डॉ. कृष्ण मिड्ढा का तुक्का लग गया। उनकी सूत आ गई और वो डिप्टी स्पीकर बन गए। उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस बयान का जवाब देते हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सूत और कसूत आना तो भगवान के हाथ में है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है अगर बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती। मिड्ढा बोले- कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति को लाभ हानि, यश-अपयश से कोई मतलब नहीं होता, वह मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होंने कांग्रेस के मोक्ष की प्रार्थना का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई है। चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा सोच समझकर बोलने की दी गई नसीहत पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा और चौधरी बीरेंद्र सिंह उनके लिए सम्मानित व्यक्ति हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस को व्यक्ति विशेष के कंट्रोल में होने की बात कही थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर