हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 44.5°C, करनाल में 3°C पारा बढ़ा

हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 44.5°C, करनाल में 3°C पारा बढ़ा

हरियाणा में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम के लगातार बदलते रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले चार दिन (18 मई से 21 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि 18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 19-21 मई को मौसम बदलेगा और विभिन्न जिलों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला करनाल में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट मेवात में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम के लगातार बदलते रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले चार दिन (18 मई से 21 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि 18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 19-21 मई को मौसम बदलेगा और विभिन्न जिलों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला करनाल में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट मेवात में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर