हरियाणा में 4 दिन तक बारिश:पानीपत में बूंदाबांदी शुरू; आंधी-बारिश से अभी तक 10 लोगों की मौत

हरियाणा में 4 दिन तक बारिश:पानीपत में बूंदाबांदी शुरू; आंधी-बारिश से अभी तक 10 लोगों की मौत

हरियाणा में अगले 4 दिन तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पानीपत में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। नारनौल में बादल छाए हुए हैं। फतेहाबाद, यमुनानगर और जींद में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई है। देर रात फरीदाबाद में बारिश हुई। प्रदेश में बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। रविवार को सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा। इससे पहले शनिवार रात को 7 जिलों में आए तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। हिसार में बालसमंद ब्रांच टूट गई। फरीदाबाद में छत गिरने से एक परिवार के 5 लोग दब गए तो करनाल में जर्जर इमारत का छज्जा टूटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ कई जगह बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ टूटे। इस महीने आंधी-बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। 10 लोगों की मौत और 42 घायल हुए। आगे कैसे रहेगा मौसम।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 28 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात व पलवल में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 25 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। हिसार के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट
मौसम में बदलाव से सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, नौतपा पर सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा; 8 जिलों में बारिश संभावित भारत में रविवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य में ना ही कोई लू का अलर्ट है और ना ही गर्म हवाओं का। इसके उलट राज्य में आज भी बारिश के असार बने हुए हैं। शनिवार हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 29 मई तक हीट-वेव (लू) को लेकर कोई भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में अगले 4 दिन तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पानीपत में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। नारनौल में बादल छाए हुए हैं। फतेहाबाद, यमुनानगर और जींद में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई है। देर रात फरीदाबाद में बारिश हुई। प्रदेश में बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। रविवार को सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा। इससे पहले शनिवार रात को 7 जिलों में आए तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। हिसार में बालसमंद ब्रांच टूट गई। फरीदाबाद में छत गिरने से एक परिवार के 5 लोग दब गए तो करनाल में जर्जर इमारत का छज्जा टूटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ कई जगह बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ टूटे। इस महीने आंधी-बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। 10 लोगों की मौत और 42 घायल हुए। आगे कैसे रहेगा मौसम।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 28 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात व पलवल में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 25 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। हिसार के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट
मौसम में बदलाव से सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, नौतपा पर सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा; 8 जिलों में बारिश संभावित भारत में रविवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य में ना ही कोई लू का अलर्ट है और ना ही गर्म हवाओं का। इसके उलट राज्य में आज भी बारिश के असार बने हुए हैं। शनिवार हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 29 मई तक हीट-वेव (लू) को लेकर कोई भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें…   हरियाणा | दैनिक भास्कर