हरियाणा में 4 दिन लगातार बारिश:एक जिला में सुबह-सुबह बारिश, 4 में बादल छाए; आसमानी बिजली-तेज हवाएं चलने का अलर्ट

हरियाणा में 4 दिन लगातार बारिश:एक जिला में सुबह-सुबह बारिश, 4 में बादल छाए; आसमानी बिजली-तेज हवाएं चलने का अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। पानीपत में सुबह-सुबह बारिश हुई। झज्जर, नूंह, सोनीपत और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। 4 दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमानी बिजली और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में जहां एक दिन पहले 45 डिग्री के आसपास पारा बना हुआ था, वह अब 40 डिग्री से नीचे आ गया है। करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 4 दिन कहां कितनी बारिश होगी… हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। पानीपत में सुबह-सुबह बारिश हुई। झज्जर, नूंह, सोनीपत और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। 4 दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमानी बिजली और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में जहां एक दिन पहले 45 डिग्री के आसपास पारा बना हुआ था, वह अब 40 डिग्री से नीचे आ गया है। करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 4 दिन कहां कितनी बारिश होगी…   हरियाणा | दैनिक भास्कर