हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यमुना में की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिससे एक कांवड़िया डूबने लगा। गोताखोरों ने कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वस्थ होने के बाद कांवड़िया अपने गंतव्य की ओर चला गया। डूबता देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचाया तो गोताखोर कूद पड़े धर्मनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ गुरुवार को स्नान के लिए स्थानीय यमुना घाट पर उमड़ी। कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने के कारण यमुना तट पर स्नान के लिए की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिसके कारण कांवड़ियों को बैरिकेडिंग के बाहर ही स्नान करना पड़ा। रात करीब आठ बजे हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़िया विक्की (32) पुल के पास तालाब में डूबने लगा। बैरिकेडिंग टूटने के कारण वह अधिक गहराई में पहुंच गया था। कांवड़िए को डूबता देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचाया, जिस पर यमुना घाट पर तैनात निजी गोताखोरों ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद डूब रहे कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था कांवड़िये ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, लेकिन उसे यमुना नदी में भी डुबकी लगाने का मन हुआ। उसे यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं था। बाद में कांवड़िये ने गोताखोरों का धन्यवाद किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यमुना में की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिससे एक कांवड़िया डूबने लगा। गोताखोरों ने कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वस्थ होने के बाद कांवड़िया अपने गंतव्य की ओर चला गया। डूबता देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचाया तो गोताखोर कूद पड़े धर्मनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ गुरुवार को स्नान के लिए स्थानीय यमुना घाट पर उमड़ी। कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने के कारण यमुना तट पर स्नान के लिए की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिसके कारण कांवड़ियों को बैरिकेडिंग के बाहर ही स्नान करना पड़ा। रात करीब आठ बजे हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़िया विक्की (32) पुल के पास तालाब में डूबने लगा। बैरिकेडिंग टूटने के कारण वह अधिक गहराई में पहुंच गया था। कांवड़िए को डूबता देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचाया, जिस पर यमुना घाट पर तैनात निजी गोताखोरों ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद डूब रहे कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था कांवड़िये ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, लेकिन उसे यमुना नदी में भी डुबकी लगाने का मन हुआ। उसे यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं था। बाद में कांवड़िये ने गोताखोरों का धन्यवाद किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
