कैथल में शिरोमणि अकाली दल बादल यूनिट के हरियाणा प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की प्रतियां सभी पदाधिकारियों ने चंड़ीगढ़ भेजी हैं। संबंध में पदाधिकारियों ने कैथल स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में बैठक की, जिसमें प्रदेश के कई जगहों से पदाधिकारी शामिल हुए। यूनिट के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सौथा व महासचिव सुखबीर मांडी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल कमेटी की ओर से जत्थेदार रणबीर सिंह व जत्थेदार सुल्तान सिंह को बिना कारण हटा दिया गया। इसकी वे निंदा करते हैं। इससे प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों में रोष है। इस कारण वे अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। पहले करनी चाहिए स्थिति स्पष्ट शरणजीत सौथा व महासचिव सुखबीर मांडी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी में बादल परिवार की एकतरफा सोच उनकी समझ से परे है। बिना कारण किसी भी पदाधिकारी या सदस्य को हटा दिया जाता है। यह सही नहीं है। किसी को कार्यकारिणी से हटाने से पहले उसे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ में दूसरे पदाधिकारियों को भी बताना चाहिए, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब आगे का फैसला आगामी बैठक कर लिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा में प्रदेश स्तर की बैठक की जाएगी। कैथल में शिरोमणि अकाली दल बादल यूनिट के हरियाणा प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की प्रतियां सभी पदाधिकारियों ने चंड़ीगढ़ भेजी हैं। संबंध में पदाधिकारियों ने कैथल स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में बैठक की, जिसमें प्रदेश के कई जगहों से पदाधिकारी शामिल हुए। यूनिट के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सौथा व महासचिव सुखबीर मांडी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल कमेटी की ओर से जत्थेदार रणबीर सिंह व जत्थेदार सुल्तान सिंह को बिना कारण हटा दिया गया। इसकी वे निंदा करते हैं। इससे प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों में रोष है। इस कारण वे अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। पहले करनी चाहिए स्थिति स्पष्ट शरणजीत सौथा व महासचिव सुखबीर मांडी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी में बादल परिवार की एकतरफा सोच उनकी समझ से परे है। बिना कारण किसी भी पदाधिकारी या सदस्य को हटा दिया जाता है। यह सही नहीं है। किसी को कार्यकारिणी से हटाने से पहले उसे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ में दूसरे पदाधिकारियों को भी बताना चाहिए, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब आगे का फैसला आगामी बैठक कर लिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा में प्रदेश स्तर की बैठक की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
