हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन करेगी। पंचकूला में आज होने वाली इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नागब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वन-टू-वन चर्चा करेंगे नेता भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे। संगठन चुनाव पर भी होगा मंथन बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और कार्यकताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। CM सैनी पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई में भाजपा सरकार का लक्ष्य जन आकांक्षाओं को पूरा करना है व देश और प्रदेश को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी और अधिक लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन करेगी। पंचकूला में आज होने वाली इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नागब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वन-टू-वन चर्चा करेंगे नेता भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे। संगठन चुनाव पर भी होगा मंथन बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और कार्यकताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। CM सैनी पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई में भाजपा सरकार का लक्ष्य जन आकांक्षाओं को पूरा करना है व देश और प्रदेश को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी और अधिक लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
