हरियाणा BJP में नई जॉइनिंग पर रोक:संगठनात्मक चुनाव को लेकर फैसला; राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही शुरू होगी नई भर्ती

हरियाणा BJP में नई जॉइनिंग पर रोक:संगठनात्मक चुनाव को लेकर फैसला; राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही शुरू होगी नई भर्ती

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नई भर्ती पर रोक लगा दी है। ये रोक तब तक जारी रहेगी जब तक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव इस समय हो रहे हैं। इसको देखते हुए पार्टी में नई जॉइनिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव पूरे होता ही जॉइनिंग दुबारा से शुरू हो जाएगी। जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया हो चुकी पूरी हरियाणा में भाजपा के 27 जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस चुनाव प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना है कि अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही तीन दिनों के भीतर नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। सर्वसम्मति से चुना जाएगा अध्यक्ष पार्टी सूत्रों की मानें तो संभावना है कि जिस तरह से 27 जिलाध्यक्षों के चयन के लिए मतदान की नौबत नहीं आई, उसी तरह से प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए भी मतदान की नौबत नहीं आएगी। हालांकि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी जताने का पार्टी मौका जरूर देगी। इसको देखते हुए कई दावेदार गुपचुप तरीके से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद प्रदेश में पार्टी को अध्यक्ष सर्वसम्मति से ही मिलेगी। नोटिफिकेशन के बाद ही कर सकेंगे आवेदन केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण सिंह की ओर से किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 117 वोटर करेंगे अध्यक्ष के वोटिंग हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है। 27 अक्टूबर 2023 को ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी प्रधान रहते हुए मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। लोकसभा चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा गया। इसके बाद नौ जून 2024 को नायब सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद राई के विधायक रह चुके और पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाया, बल्कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े गए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नई भर्ती पर रोक लगा दी है। ये रोक तब तक जारी रहेगी जब तक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव इस समय हो रहे हैं। इसको देखते हुए पार्टी में नई जॉइनिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव पूरे होता ही जॉइनिंग दुबारा से शुरू हो जाएगी। जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया हो चुकी पूरी हरियाणा में भाजपा के 27 जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस चुनाव प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना है कि अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही तीन दिनों के भीतर नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। सर्वसम्मति से चुना जाएगा अध्यक्ष पार्टी सूत्रों की मानें तो संभावना है कि जिस तरह से 27 जिलाध्यक्षों के चयन के लिए मतदान की नौबत नहीं आई, उसी तरह से प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए भी मतदान की नौबत नहीं आएगी। हालांकि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी जताने का पार्टी मौका जरूर देगी। इसको देखते हुए कई दावेदार गुपचुप तरीके से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद प्रदेश में पार्टी को अध्यक्ष सर्वसम्मति से ही मिलेगी। नोटिफिकेशन के बाद ही कर सकेंगे आवेदन केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण सिंह की ओर से किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 117 वोटर करेंगे अध्यक्ष के वोटिंग हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है। 27 अक्टूबर 2023 को ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी प्रधान रहते हुए मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। लोकसभा चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा गया। इसके बाद नौ जून 2024 को नायब सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद राई के विधायक रह चुके और पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाया, बल्कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े गए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर