यूपी STF और झारखंड की पुलिस ने मऊ जिले के रहने वाले ढाई लाख के इनामी अनुज कनौजिया को ढेर किया है। अनुज कनौजिया को मऊ और आजमगढ़ जिले की पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स लंबे समय से तलाश कर रही थी। आजमगढ़ में भी इस अपराधी के घर की कुर्की की कार्रवाई 2022 में हुई थी। आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र में 6 फरवरी 2014 को सड़क निर्माण कर रहे बिहार के मजदूर राम इकबाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप अनुज पर है। इस मामले में मृतक माफिया मुख्तार अंसारी सहित 11 लोग शामिल थे। इसमें अनुज कनौजिया का भी नाम शामिल था। 6 फरवरी 2014 की शाम सात बजे दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ठेकेदारी के विवाद में मजदूर राम इकबाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में 23 मुकदमे
बदमाशों की इस फायरिंग में पांचू नाम का दूसरा मजदूर घायल भी हुआ था। आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने 2020 में मऊ जिले के दक्षिण टोला में दर्ज मुकदमे के आधार पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वर्ष 2022 में वाराणसी के एडीजी रहे रामकुमार ने अनुज कनौजिया पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। 28 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अनुज कनौजिया पर आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले में 23 से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 11 अप्रैल 2022 को आजमगढ़ पुलिस ने की थी कुर्की की कार्रवाई
11 अप्रैल 2022 को आजमगढ़ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे अनुराग आर्य के निर्देश पर मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित घर की कुर्की की गई थी। शार्प शूटर अनुज कनौजिया ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके यह मकान बनवाया था। आजमगढ़ में हुए मजदूर हत्याकांड में वांटेड होने के बाद भी लगातार फरार चल रहा था। इस ऑपरेशन में आजमगढ़ और मऊ की पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से घर ध्वस्त कर दिया था। पत्नी और जीजा पर लग चुका है गैंगस्टर
मुख्तार अंसारी के करीबी शूटरों में गिना जाने वाला अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय और बहनोई शिवरतन पर भी मऊ जिले की पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। मऊ पुलिस की जांच में यह बात सामने आएगी अनुज कनौजिया की पत्नी धमकी देकर रंगदारी वसूलने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस की जांच में अभी बात सामने आएगी अपने फरार पति अनुज कनौजिया के गैंग को भी वह संचालित करती थी और इस काम में रीना राय का जीजा शिवरतन भी आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करता था। अनुज कनौजिया के भाई के मकान पर भी चल चुका है बुलडोजर
आजमगढ़ मऊ में घटित होने वाली कई अपराधी घटनाओं में शामिल फरार चल रहे अनुज कनौजिया के भाई विनोद कनौजिया की भी संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। अगस्त 2022 में मऊ जिले के तत्काल पुलिस कप्तान रहे अविनाश पांडे ने विनोद कनौजिया के तालाब के ऊपर बनाए घर पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करवाया था। ————— इससे जुड़ी मुख्य खबर भी पढ़िए- मुख्तार अंसारी के शूटर को STF ने मार गिराया: एनकाउंटर में 25 राउंड फायरिंग, DSP शाही को भी गोली लगी यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ADG अमिताभ यश ने बताया कि रविवार तड़के STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में पकड़ने की कोशिश की। मगर, उसने सुरक्षा बलों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में टीम ने भी क्रॉस फायरिंग की। इसमें अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के वक्त अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम फटा नहीं। दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। इसमें STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… यूपी STF और झारखंड की पुलिस ने मऊ जिले के रहने वाले ढाई लाख के इनामी अनुज कनौजिया को ढेर किया है। अनुज कनौजिया को मऊ और आजमगढ़ जिले की पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स लंबे समय से तलाश कर रही थी। आजमगढ़ में भी इस अपराधी के घर की कुर्की की कार्रवाई 2022 में हुई थी। आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र में 6 फरवरी 2014 को सड़क निर्माण कर रहे बिहार के मजदूर राम इकबाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप अनुज पर है। इस मामले में मृतक माफिया मुख्तार अंसारी सहित 11 लोग शामिल थे। इसमें अनुज कनौजिया का भी नाम शामिल था। 6 फरवरी 2014 की शाम सात बजे दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ठेकेदारी के विवाद में मजदूर राम इकबाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में 23 मुकदमे
बदमाशों की इस फायरिंग में पांचू नाम का दूसरा मजदूर घायल भी हुआ था। आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने 2020 में मऊ जिले के दक्षिण टोला में दर्ज मुकदमे के आधार पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वर्ष 2022 में वाराणसी के एडीजी रहे रामकुमार ने अनुज कनौजिया पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। 28 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अनुज कनौजिया पर आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले में 23 से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 11 अप्रैल 2022 को आजमगढ़ पुलिस ने की थी कुर्की की कार्रवाई
11 अप्रैल 2022 को आजमगढ़ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे अनुराग आर्य के निर्देश पर मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित घर की कुर्की की गई थी। शार्प शूटर अनुज कनौजिया ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके यह मकान बनवाया था। आजमगढ़ में हुए मजदूर हत्याकांड में वांटेड होने के बाद भी लगातार फरार चल रहा था। इस ऑपरेशन में आजमगढ़ और मऊ की पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से घर ध्वस्त कर दिया था। पत्नी और जीजा पर लग चुका है गैंगस्टर
मुख्तार अंसारी के करीबी शूटरों में गिना जाने वाला अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय और बहनोई शिवरतन पर भी मऊ जिले की पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। मऊ पुलिस की जांच में यह बात सामने आएगी अनुज कनौजिया की पत्नी धमकी देकर रंगदारी वसूलने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस की जांच में अभी बात सामने आएगी अपने फरार पति अनुज कनौजिया के गैंग को भी वह संचालित करती थी और इस काम में रीना राय का जीजा शिवरतन भी आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करता था। अनुज कनौजिया के भाई के मकान पर भी चल चुका है बुलडोजर
आजमगढ़ मऊ में घटित होने वाली कई अपराधी घटनाओं में शामिल फरार चल रहे अनुज कनौजिया के भाई विनोद कनौजिया की भी संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। अगस्त 2022 में मऊ जिले के तत्काल पुलिस कप्तान रहे अविनाश पांडे ने विनोद कनौजिया के तालाब के ऊपर बनाए घर पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करवाया था। ————— इससे जुड़ी मुख्य खबर भी पढ़िए- मुख्तार अंसारी के शूटर को STF ने मार गिराया: एनकाउंटर में 25 राउंड फायरिंग, DSP शाही को भी गोली लगी यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ADG अमिताभ यश ने बताया कि रविवार तड़के STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में पकड़ने की कोशिश की। मगर, उसने सुरक्षा बलों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में टीम ने भी क्रॉस फायरिंग की। इसमें अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के वक्त अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम फटा नहीं। दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। इसमें STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
एनकाउंटर में ढेर अनुज कनौजिया का आजमगढ़ कनेक्शन:तीन साल पहले पुलिस ने घर कुर्क किया, 2014 में मजदूर की गोली मारकर की थी हत्या
