हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 16 और 1 अन्य मिलाकर 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 6 बच्चे, 7 पुरुष, 4 महिलाएं हैं। हादसा हाथरस में मीतई के पास हुआ। मरने वालों में 16 लोग आगरा के खंदौली में सेमरा के रहने वाले थे। वहीं, एक फिरोजाबाद में दीदामई का रहने वाला था। आगरा में सेमरा गांव के मोहल्ला कारू में शुक्रवार देर रात एंबुलेंस से सभी 16 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद लाए गए तो मातम मच गया। पूरा गांव रो पड़ा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साथ गांव से 17 जनाजे उठेंगे। पहले मातम की 3 तस्वीरें 5 भाइयों के परिवार में सिर्फ सोनू घर रुका था
सेमरा के रहने वाले बेदरिया खां की बेटी असगरिया की दादी सास के चालीसवें में पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर 1 बजे सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंदखेड़ा गया था। बेदरिया खां और उनके चार भाइयों मुन्ना खां, चुन्नासी खां, नूर मोहम्मद और लतीफ के बेटे अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं। मोहल्ले में उनके परिवार के कुछ और घर हैं। 5 भाइयों के बेटे, बहू, पौत्र और बेटियां सभी मुकुंदखेड़ा चालीसवें में गए थे। परिवार के 20 से ज्यादा लोगों में केवल बेदरिया खां का बेटा सोनू घर पर रुका था। लतीफ ने शाम 6 बजे फोन कर सोनू को बताया- हाथरस में हादसा हो गया। दो-चार को छोड़कर सभी मारे गए। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई। इरशाद को मैक्स में खींच लाई मौत
बेदरिया खां का बेटा इरशाद फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। वो शुक्रवार दोपहर को घर देर से पहुंचा था। तब तक टाटा मैजिक निकल चुकी थी। इसलिए वह अपनी बाइक से ही पत्नी आविदा और छह माह के बेटे आरिफ को लेकर मुकुंदखेड़ा के लिए चला गया। वहां चालीसवें में शामिल होने के बाद वह घर लौटने को तैयार हुआ, तब पता चला कि पिता बेदरिया खां को मुकुंदखेड़ा में रात रुकनी है। इसलिए वह पिता के लिए अपनी बाइक छोड़कर पत्नी और बेटे के साथ टाटा मैजिक में ही बैठ गया। हादसे में इरशाद की मौत हो गई, जबकि पत्नी आविदा और आरिफ की हालत गंभीर है। मंत्री SP सिंह और विधायक धर्मपाल ने जताई संवेदना
एक ही गांव के 15 लोगों की हादसे में मौत की खबर मिलते ही SDM एत्मादपुर संगमलाल गुप्ता और ACP एत्मादपुर पियूषकांत राय गांव पहुंच गए। हादसे का शिकार हुए परिवार के लोगों से जानकारी ली।
केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. SP सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र में थे। उन्होंने परिवार को फोन कर संवेदना जताई। कहा कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हो गई है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। घायलों को अच्छा इलाज मिलेगा। आज वह खुद महाराष्ट्र से सीधे सेमरा पहुंचेंगे। हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 16 और 1 अन्य मिलाकर 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 6 बच्चे, 7 पुरुष, 4 महिलाएं हैं। हादसा हाथरस में मीतई के पास हुआ। मरने वालों में 16 लोग आगरा के खंदौली में सेमरा के रहने वाले थे। वहीं, एक फिरोजाबाद में दीदामई का रहने वाला था। आगरा में सेमरा गांव के मोहल्ला कारू में शुक्रवार देर रात एंबुलेंस से सभी 16 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद लाए गए तो मातम मच गया। पूरा गांव रो पड़ा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साथ गांव से 17 जनाजे उठेंगे। पहले मातम की 3 तस्वीरें 5 भाइयों के परिवार में सिर्फ सोनू घर रुका था
सेमरा के रहने वाले बेदरिया खां की बेटी असगरिया की दादी सास के चालीसवें में पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर 1 बजे सासनी क्षेत्र के गांव मुकुंदखेड़ा गया था। बेदरिया खां और उनके चार भाइयों मुन्ना खां, चुन्नासी खां, नूर मोहम्मद और लतीफ के बेटे अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं। मोहल्ले में उनके परिवार के कुछ और घर हैं। 5 भाइयों के बेटे, बहू, पौत्र और बेटियां सभी मुकुंदखेड़ा चालीसवें में गए थे। परिवार के 20 से ज्यादा लोगों में केवल बेदरिया खां का बेटा सोनू घर पर रुका था। लतीफ ने शाम 6 बजे फोन कर सोनू को बताया- हाथरस में हादसा हो गया। दो-चार को छोड़कर सभी मारे गए। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई। इरशाद को मैक्स में खींच लाई मौत
बेदरिया खां का बेटा इरशाद फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। वो शुक्रवार दोपहर को घर देर से पहुंचा था। तब तक टाटा मैजिक निकल चुकी थी। इसलिए वह अपनी बाइक से ही पत्नी आविदा और छह माह के बेटे आरिफ को लेकर मुकुंदखेड़ा के लिए चला गया। वहां चालीसवें में शामिल होने के बाद वह घर लौटने को तैयार हुआ, तब पता चला कि पिता बेदरिया खां को मुकुंदखेड़ा में रात रुकनी है। इसलिए वह पिता के लिए अपनी बाइक छोड़कर पत्नी और बेटे के साथ टाटा मैजिक में ही बैठ गया। हादसे में इरशाद की मौत हो गई, जबकि पत्नी आविदा और आरिफ की हालत गंभीर है। मंत्री SP सिंह और विधायक धर्मपाल ने जताई संवेदना
एक ही गांव के 15 लोगों की हादसे में मौत की खबर मिलते ही SDM एत्मादपुर संगमलाल गुप्ता और ACP एत्मादपुर पियूषकांत राय गांव पहुंच गए। हादसे का शिकार हुए परिवार के लोगों से जानकारी ली।
केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. SP सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र में थे। उन्होंने परिवार को फोन कर संवेदना जताई। कहा कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हो गई है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। घायलों को अच्छा इलाज मिलेगा। आज वह खुद महाराष्ट्र से सीधे सेमरा पहुंचेंगे। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
हाथरस हादसा… 16 लोगों के शव आगरा लाए गए:5 भाइयों का परिवार खत्म, मरने वालों में 6 बच्चे भी; चालीसवें से लौटते समय हादसा
