हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:3 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट, 24 घंटे में सुंदरनगर का पारा 11.2 डिग्री गिरा

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:3 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट, 24 घंटे में सुंदरनगर का पारा 11.2 डिग्री गिरा

हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बीती शाम व रात को हल्की बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग और शिमला जिला के मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा में ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के मैदानी व निचले इलाकों में बीती शाम से रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर आज दोपहर साढ़े तीन बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कल-परसो ऑरेंज अलर्ट IMD के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिन तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार है। खासकर कल और परसो के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिला को दी गई है। शिमला, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी व तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में सुंदरनगर का तापमान 11.2 डिग्री लुढ़का ताजा बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम होने के बाद सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। सुंदरनगर के तापमान में सबसे ज्यादा 11.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का पारा 9.5 डिग्री, ऊना का 7.4 डिग्री, मंडी का 9.1 डिग्री, चंबा का 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 24 घंटे के दौरान गिरा है। हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बीती शाम व रात को हल्की बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग और शिमला जिला के मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा में ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के मैदानी व निचले इलाकों में बीती शाम से रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर आज दोपहर साढ़े तीन बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कल-परसो ऑरेंज अलर्ट IMD के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिन तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार है। खासकर कल और परसो के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिला को दी गई है। शिमला, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी व तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में सुंदरनगर का तापमान 11.2 डिग्री लुढ़का ताजा बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम होने के बाद सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। सुंदरनगर के तापमान में सबसे ज्यादा 11.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का पारा 9.5 डिग्री, ऊना का 7.4 डिग्री, मंडी का 9.1 डिग्री, चंबा का 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 24 घंटे के दौरान गिरा है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर