सुजानपुर में भारी बारिश से लैंडस्लाइड:23 गांवों में पेयजल की सप्लाई बंद; 4 से 5 फुट नीचे मलबे में दबी पाइप लाइन

सुजानपुर में भारी बारिश से लैंडस्लाइड:23 गांवों में पेयजल की सप्लाई बंद; 4 से 5 फुट नीचे मलबे में दबी पाइप लाइन

हमीरपुर जिले के सुजानपुर में भारी बारिश के कारण 23 गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। अब इन गांवों के हजारों लोगों को अगले तीन या चार दिन तक पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो जाने के कारण यह समस्या सामने आ गई है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ का कहना है कि युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जल्द से जल्द इस सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंसला के पास जमीरी खड्ड में भूस्खलन के कारण पनोह, सपाहल और जोल लंबरी पंचायत को जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके परिणामस्वरूप इन पंचायतों के तहत 23 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रभावित गांवों में अगले 2-3 दिनों तक पानी की कमी रहेगी। इन गांवों में पानी की समस्या मुख्य पाइप लाइन टूटने से चौरी, पनोह, सपाहल, मुनाना, मझोट, धरोल, भटानी, जियाद, गलोटा, खिउंड, चाम्योला, विहाल, आंसला, भटेरा, ठलकना, छोंटी, खनेउ, सौड, मंधेतर, मरहाना, सैमरिहल, जंद्राल राजपुतान और जंद्राल ब्राह्मणा के लोगों को पानी की समस्या होगी। 4 से 5 फुट नीचे मलबे में दबी पाइप लाइन जल शक्ति विभाग के एसडीओ जितेश कुमार ने बताया कि भूस्खलन होने से से पाइप लाइन 4 से 5 फुट मलबा में दब चुकी है। मलबा गिरने से खड्ड का पानी भी रुक गया है। उसने एक झील का रूप ले लिया है इसलिए इसे बायपास किया जाएगा और 150 मीटर लंबी पाइपलाइन जल्द से जल्द बिछाई जाएगी। हमीरपुर जिले के सुजानपुर में भारी बारिश के कारण 23 गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। अब इन गांवों के हजारों लोगों को अगले तीन या चार दिन तक पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो जाने के कारण यह समस्या सामने आ गई है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ का कहना है कि युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जल्द से जल्द इस सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंसला के पास जमीरी खड्ड में भूस्खलन के कारण पनोह, सपाहल और जोल लंबरी पंचायत को जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके परिणामस्वरूप इन पंचायतों के तहत 23 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रभावित गांवों में अगले 2-3 दिनों तक पानी की कमी रहेगी। इन गांवों में पानी की समस्या मुख्य पाइप लाइन टूटने से चौरी, पनोह, सपाहल, मुनाना, मझोट, धरोल, भटानी, जियाद, गलोटा, खिउंड, चाम्योला, विहाल, आंसला, भटेरा, ठलकना, छोंटी, खनेउ, सौड, मंधेतर, मरहाना, सैमरिहल, जंद्राल राजपुतान और जंद्राल ब्राह्मणा के लोगों को पानी की समस्या होगी। 4 से 5 फुट नीचे मलबे में दबी पाइप लाइन जल शक्ति विभाग के एसडीओ जितेश कुमार ने बताया कि भूस्खलन होने से से पाइप लाइन 4 से 5 फुट मलबा में दब चुकी है। मलबा गिरने से खड्ड का पानी भी रुक गया है। उसने एक झील का रूप ले लिया है इसलिए इसे बायपास किया जाएगा और 150 मीटर लंबी पाइपलाइन जल्द से जल्द बिछाई जाएगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर