हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ तूफान भी चल सकता है। खासकर शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भारी बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। प्रदेश में पहले ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। बीते एक सप्ताह से बीच बीच में हो रही बारिश से ज्यादातर शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का तापमान 12.2 डिग्री गिरा चंबा के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 12.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां का तापमान 26.8 डिग्री रह गया है। डलहौजी का तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री कम होने के बाद 20.8 डिग्री, कांगड़ा का 3.8 डिग्री कम होने के साथ 35.1 डिग्री और केलांग का 7 डिग्री कम होने के बाद 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है। टूरिस्ट प्लेस पर सुहावना मौसम तापमान में कमी की वजह से प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों सुहावना मौसम बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.1 डिग्री, मनाली का 22 डिग्री, डलहौजी का 20.8 डिग्री, नारकंडा का 19 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। 4 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा मौसम विभाग की माने तो एक से तीन जून के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ज्यादा एक्टिव रहेगा। चार जून को यह कमजोर पड़ने लगेगा। इससे गर्मी का एहसास होने लगेगा। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ तूफान भी चल सकता है। खासकर शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भारी बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। प्रदेश में पहले ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। बीते एक सप्ताह से बीच बीच में हो रही बारिश से ज्यादातर शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का तापमान 12.2 डिग्री गिरा चंबा के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 12.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां का तापमान 26.8 डिग्री रह गया है। डलहौजी का तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री कम होने के बाद 20.8 डिग्री, कांगड़ा का 3.8 डिग्री कम होने के साथ 35.1 डिग्री और केलांग का 7 डिग्री कम होने के बाद 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है। टूरिस्ट प्लेस पर सुहावना मौसम तापमान में कमी की वजह से प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों सुहावना मौसम बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.1 डिग्री, मनाली का 22 डिग्री, डलहौजी का 20.8 डिग्री, नारकंडा का 19 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। 4 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा मौसम विभाग की माने तो एक से तीन जून के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ज्यादा एक्टिव रहेगा। चार जून को यह कमजोर पड़ने लगेगा। इससे गर्मी का एहसास होने लगेगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
