हिमाचल में कल से बढ़ेगी गर्मी:वेस्टर्न डिस्टरबेंस पड़ेगा कमजोर, 10 जून तक खिलेगी धूप, आज 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार

हिमाचल में कल से बढ़ेगी गर्मी:वेस्टर्न डिस्टरबेंस पड़ेगा कमजोर, 10 जून तक खिलेगी धूप, आज 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। कल से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। हालांकि किन्नौर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में आज भी कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 से 10 जून के बीच पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री का उछाल आएगा। एक सप्ताह में सामान्य से 67% ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। विभाग के अनुसार, 28 मई से 3 जून के बीच प्रदेश में 14.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 23.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सिरमौर में नॉर्मल से 387% ज्यादा बरसे बादल सिरमौर जिला में सामान्य से तुलना में 387 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई हैं। सिरमौर में इस अवधि में 12.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 62.3 मिलीमीटर बादल बरसे है। हमीरपुर जिला में भी नॉर्मल से 209 प्रतिशत ज्यादा, सोलन में 271 प्रतिशत अधिक, शिमला में 177 प्रतिशत, मंडी में 101 प्रतिशत और बिलासपुर में 144 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। चंबा का तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश में दो सप्ताह की निरंतर बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27.9 डिग्री रह गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री कम के साथ 20.2 डिग्री, भुंतर का तापमान 5.9 डिग्री कम होने के बाद 26.6 डिग्री, कल्पा का तापमान 7.9 डिग्री गिरने के बाद 13.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। कल से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। हालांकि किन्नौर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में आज भी कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 से 10 जून के बीच पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री का उछाल आएगा। एक सप्ताह में सामान्य से 67% ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। विभाग के अनुसार, 28 मई से 3 जून के बीच प्रदेश में 14.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 23.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सिरमौर में नॉर्मल से 387% ज्यादा बरसे बादल सिरमौर जिला में सामान्य से तुलना में 387 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई हैं। सिरमौर में इस अवधि में 12.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 62.3 मिलीमीटर बादल बरसे है। हमीरपुर जिला में भी नॉर्मल से 209 प्रतिशत ज्यादा, सोलन में 271 प्रतिशत अधिक, शिमला में 177 प्रतिशत, मंडी में 101 प्रतिशत और बिलासपुर में 144 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। चंबा का तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश में दो सप्ताह की निरंतर बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27.9 डिग्री रह गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री कम के साथ 20.2 डिग्री, भुंतर का तापमान 5.9 डिग्री कम होने के बाद 26.6 डिग्री, कल्पा का तापमान 7.9 डिग्री गिरने के बाद 13.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट आई है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर