हिमाचल में पलटी UP के श्रद्धालुओं की गाड़ी:सात लोग घायल, ज्वालाजी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, कांगड़ा बाइपास पर हुआ हादसा

हिमाचल में पलटी UP के श्रद्धालुओं की गाड़ी:सात लोग घायल, ज्वालाजी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, कांगड़ा बाइपास पर हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आज (गुरुवार को) उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों का कांगड़ा के अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा के सात श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर से दर्शन करके कांगड़ा जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे उनकी इको गाड़ी कांगड़ा बाइपास में काली माता मंदिर के पास सड़क से करीब 70 फीट नीचे पलट गई। इसमें तीन महिलाओं व दो बच्चों समेत दो पुरुष भी सवार थे। दो श्रद्धालुओं को ज्यादा गंभीर चोटें आई है, उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आज (गुरुवार को) उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों का कांगड़ा के अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा के सात श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर से दर्शन करके कांगड़ा जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे उनकी इको गाड़ी कांगड़ा बाइपास में काली माता मंदिर के पास सड़क से करीब 70 फीट नीचे पलट गई। इसमें तीन महिलाओं व दो बच्चों समेत दो पुरुष भी सवार थे। दो श्रद्धालुओं को ज्यादा गंभीर चोटें आई है, उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..   हिमाचल | दैनिक भास्कर