हिमाचल में प्राइवेट बस पलटी:15 यात्री घायल, 5 को गंभीर चोटें, कुल्लू से धर्मशाला जा रही

हिमाचल में प्राइवेट बस पलटी:15 यात्री घायल, 5 को गंभीर चोटें, कुल्लू से धर्मशाला जा रही

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कुल्लू से धर्मशाला जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। ऊना-जाहू-कलखर मार्ग पर भोलूघाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, एचपी 40 सी 9937 नंबर बस सुबह के वक्त धर्मशाला जा रही थी। इस दौरान बस की ब्रेक फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस ढांक से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल बल्द्वाड़ा में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटनास्थल से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम
इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बल्द्वाडा पुलिस थाना प्रभारी बृज लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देखे हादसे से जुड़ी फोटो.. हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कुल्लू से धर्मशाला जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। ऊना-जाहू-कलखर मार्ग पर भोलूघाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, एचपी 40 सी 9937 नंबर बस सुबह के वक्त धर्मशाला जा रही थी। इस दौरान बस की ब्रेक फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस ढांक से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल बल्द्वाड़ा में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटनास्थल से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम
इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बल्द्वाडा पुलिस थाना प्रभारी बृज लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देखे हादसे से जुड़ी फोटो..   हिमाचल | दैनिक भास्कर