हिमाचल में बिना फेयरवेल के DGP अतुल वर्मा रिटायर:अशोक तिवारी को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया, अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का चार्ज

हिमाचल में बिना फेयरवेल के DGP अतुल वर्मा रिटायर:अशोक तिवारी को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया, अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का चार्ज

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा आज रिटायर हो गए हैं। अतुल वर्मा आज कुछ देर के लिए दफ्तर पहुंचे। मगर उन्हें फेयरवेल नहीं दी गई, क्योंकि राज्य सरकार ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इस वजह से अतुल वर्मा को पुलिस मुख्यालय में विदाई पार्टी नहीं दी गई। इस बीच सरकार ने आज IPS अशोक तिवारी को पुलिस मुखिया यानी हिमाचल DGP का एडिशनल चार्ज सौंप दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि उन्हें चार दिन पहले भी डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया था। मगर, तब अतुल वर्मा की लीव अवधि के दौरान DGP का चार्ज देने की बात कही गई थी। आज के आदेशों में कहा गया कि आगामी आदेशों तक अशोक तिवारी ही डीजीपी का काम देखेंगे। अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का एडिशनल चार्ज
मुख्य सचिव ने एक अन्य आदेश जारी कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा है। बता दें कि विमल नेगी मौत मामले में सरकार डीजीपी द्वारा हाईकोर्ट में दायर शपथ पत्र से नाराज है। इसमें उन्होंने शिमला पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए है। राज्य सरकार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए छुट्टी पर भेज दिया था और आज वह रिटायर हो गए हैं। एसआर ओझा भी रिटायर
DGP एसआर ओझा भी आज रिटायर हो गए हैं। एसआर ओझा अतुल वर्मा से सीनियर IPS हैं। सुक्खू सरकार ने उनकी सिनियोरिटी को नजरअंदाज करते हुए अतुल वर्मा को डीजीपी बनाया था। श्याम भगत नेगी के डीजीपी बनने की चर्चाएं
वहीं नए डीजीपी को लेकर अभी फैसला होना बाकी है। राज्य सरकार ने इसके लिए तीन सीनियर आईपीएस श्याम भगत नेगी, अशोक तिवारी और राकेश अग्रवाल के नाम का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज रखा है। आयोग की हरी झंडी के बाद नए डीजीपी की ताजपोशी होनी है। श्याम भगत नेगी के डीजीपी बनने की संभावनाएं काफी ज्यादा है। वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं मगर डीजीपी बनाए जाने पर वह हिमाचल लौट सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा आज रिटायर हो गए हैं। अतुल वर्मा आज कुछ देर के लिए दफ्तर पहुंचे। मगर उन्हें फेयरवेल नहीं दी गई, क्योंकि राज्य सरकार ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इस वजह से अतुल वर्मा को पुलिस मुख्यालय में विदाई पार्टी नहीं दी गई। इस बीच सरकार ने आज IPS अशोक तिवारी को पुलिस मुखिया यानी हिमाचल DGP का एडिशनल चार्ज सौंप दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि उन्हें चार दिन पहले भी डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया था। मगर, तब अतुल वर्मा की लीव अवधि के दौरान DGP का चार्ज देने की बात कही गई थी। आज के आदेशों में कहा गया कि आगामी आदेशों तक अशोक तिवारी ही डीजीपी का काम देखेंगे। अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का एडिशनल चार्ज
मुख्य सचिव ने एक अन्य आदेश जारी कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी को जेल विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा है। बता दें कि विमल नेगी मौत मामले में सरकार डीजीपी द्वारा हाईकोर्ट में दायर शपथ पत्र से नाराज है। इसमें उन्होंने शिमला पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए है। राज्य सरकार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए छुट्टी पर भेज दिया था और आज वह रिटायर हो गए हैं। एसआर ओझा भी रिटायर
DGP एसआर ओझा भी आज रिटायर हो गए हैं। एसआर ओझा अतुल वर्मा से सीनियर IPS हैं। सुक्खू सरकार ने उनकी सिनियोरिटी को नजरअंदाज करते हुए अतुल वर्मा को डीजीपी बनाया था। श्याम भगत नेगी के डीजीपी बनने की चर्चाएं
वहीं नए डीजीपी को लेकर अभी फैसला होना बाकी है। राज्य सरकार ने इसके लिए तीन सीनियर आईपीएस श्याम भगत नेगी, अशोक तिवारी और राकेश अग्रवाल के नाम का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज रखा है। आयोग की हरी झंडी के बाद नए डीजीपी की ताजपोशी होनी है। श्याम भगत नेगी के डीजीपी बनने की संभावनाएं काफी ज्यादा है। वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं मगर डीजीपी बनाए जाने पर वह हिमाचल लौट सकते हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर