हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति में दो दिन से हैवी स्नोफॉल हो रहा है। कई क्षेत्रों में तीन फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। इससे पूरे जिला के संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है। अटल टनल रोहतांग भी आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं शिमला और मनाली सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। भारी बर्फबारी को देखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन ने जिला में एवलांच (हिमस्खलन) गिरने का अलर्ट जारी किया है। ज्यादा ढलान वाले क्षेत्रों में बर्फ के पहाड़ गिरने से नुकसान हो सकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों को सहित पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रोहतांग दर्रा में 3 फीट बर्फ लाहौल स्पीति के अलावा किन्नौर, मंडी, चंबा और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा में तीन फीट तक ताजा बर्फबारी हो चुकी है। कोकसर व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर दो फीट, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर पौने दो फीट हिमपात हो चुका है। प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे प्रदेशवासियों ने भी सूखे जैसे हालात से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिन तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज और कल के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को दिया है। इन जिलों में यलो अलर्ट शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 220 सड़कें और 250 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद किन्नौर और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद 220 से ज्यादा सड़कें और 250 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए है। इससे लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS… हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति में दो दिन से हैवी स्नोफॉल हो रहा है। कई क्षेत्रों में तीन फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। इससे पूरे जिला के संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है। अटल टनल रोहतांग भी आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं शिमला और मनाली सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। भारी बर्फबारी को देखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन ने जिला में एवलांच (हिमस्खलन) गिरने का अलर्ट जारी किया है। ज्यादा ढलान वाले क्षेत्रों में बर्फ के पहाड़ गिरने से नुकसान हो सकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों को सहित पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रोहतांग दर्रा में 3 फीट बर्फ लाहौल स्पीति के अलावा किन्नौर, मंडी, चंबा और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा में तीन फीट तक ताजा बर्फबारी हो चुकी है। कोकसर व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर दो फीट, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर पौने दो फीट हिमपात हो चुका है। प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे प्रदेशवासियों ने भी सूखे जैसे हालात से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिन तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज और कल के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को दिया है। इन जिलों में यलो अलर्ट शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 220 सड़कें और 250 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद किन्नौर और लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद 220 से ज्यादा सड़कें और 250 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए है। इससे लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS… हिमाचल | दैनिक भास्कर
