हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी:टूरिस्ट को सावधानी बरतने की सलाह, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाएं, आज और कल ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी:टूरिस्ट को सावधानी बरतने की सलाह, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाएं, आज और कल ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जानो की सलाह दी गई है। प्रदेश में इन दिनों बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ‌से टूरिस्ट गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहा है। लिहाजा टूरिस्ट को पहाड़ों की सैर का प्लान मौसम को देखते हुए बनाना होगा। पहाड़ों पर पांच दिन बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। कई भागों में 60किमी रफ्तार से तूफान बरपा सकता है कहर इस दौरान प्रदेश के कुछेक भागों में भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी कहर बरपा सकता है। कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 24 घंटे में बारिश से गिरा पारा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में 8 डिग्री से भी ज्यादा गिरा है। कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरा कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरने के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। ताबो का तापमान 6 डिग्री गिरने के बाद 17.8 डिग्री, भु्ंतर का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जानो की सलाह दी गई है। प्रदेश में इन दिनों बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ‌से टूरिस्ट गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहा है। लिहाजा टूरिस्ट को पहाड़ों की सैर का प्लान मौसम को देखते हुए बनाना होगा। पहाड़ों पर पांच दिन बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। कई भागों में 60किमी रफ्तार से तूफान बरपा सकता है कहर इस दौरान प्रदेश के कुछेक भागों में भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी कहर बरपा सकता है। कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 24 घंटे में बारिश से गिरा पारा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में 8 डिग्री से भी ज्यादा गिरा है। कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरा कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरने के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। ताबो का तापमान 6 डिग्री गिरने के बाद 17.8 डिग्री, भु्ंतर का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर