हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गोविंदसागर झील से मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह 9 दिन से लापता चल रहे विमल नेगी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और विमल नेगी के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। इसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी। सूचना के अनुसार, आज सुबह के वक्त मछवारों ने पुलिस को सूचना दी कि बांध में डेडबॉडी जैसी चीज नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा। 10 मार्च से लापता हैं विमल नेगी विमल नेगी बीते 10 मार्च से लापता हैं और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनियर है। वह बीते 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे। यहां से प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया गया था। विमल नेगी के लापता होने के बाद उनका पूरा परिवार परेशान था। इस दौरान उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार विमल नेगी को ढूंढने की गुहार लगाई। तब मुख्यमंत्री ने विमल नेगी को जल्द खोजने का भरोसा दिया था। आज विधानसभा में भी विमल नेगी के लापता होने का मामला गूंजा। परिवार ने लगाए मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप वहीं विमल नेगी के परिवार ने पुलिस में उच्च अधिकारियों को एक शिकायत दे रखी है, जिसमे प्रशासन पर मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए। सच्चाई क्या है यह पुलिस जांच से पता चलेगा। क्या है पूरा मामला बता दें कि विमल नेगी 10 मार्च को घर से आम दिनों की तरह ऑफिस के लिए निकले। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद से वह लापता रहे। आखिरी बार उन्हें बिलासपुर जिला में ट्रेस किया गया है, जहां वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। परिजनों ने राजस्व मंत्री जगत नेगी से मुलाकात कर शंका जताई कि उन पर किसी काम का दबाव था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गोविंदसागर झील से मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह 9 दिन से लापता चल रहे विमल नेगी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और विमल नेगी के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। इसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी। सूचना के अनुसार, आज सुबह के वक्त मछवारों ने पुलिस को सूचना दी कि बांध में डेडबॉडी जैसी चीज नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा। 10 मार्च से लापता हैं विमल नेगी विमल नेगी बीते 10 मार्च से लापता हैं और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनियर है। वह बीते 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे। यहां से प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया गया था। विमल नेगी के लापता होने के बाद उनका पूरा परिवार परेशान था। इस दौरान उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार विमल नेगी को ढूंढने की गुहार लगाई। तब मुख्यमंत्री ने विमल नेगी को जल्द खोजने का भरोसा दिया था। आज विधानसभा में भी विमल नेगी के लापता होने का मामला गूंजा। परिवार ने लगाए मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप वहीं विमल नेगी के परिवार ने पुलिस में उच्च अधिकारियों को एक शिकायत दे रखी है, जिसमे प्रशासन पर मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए। सच्चाई क्या है यह पुलिस जांच से पता चलेगा। क्या है पूरा मामला बता दें कि विमल नेगी 10 मार्च को घर से आम दिनों की तरह ऑफिस के लिए निकले। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद से वह लापता रहे। आखिरी बार उन्हें बिलासपुर जिला में ट्रेस किया गया है, जहां वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। परिजनों ने राजस्व मंत्री जगत नेगी से मुलाकात कर शंका जताई कि उन पर किसी काम का दबाव था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
