हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, कई जगह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बीते पांच दिन के मुकाबले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) आज थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछेक क्षेत्रों आज भी हल्की बारिश के आसार है। अगले कल से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा स्ट्रॉन्ग होगा और 10 मई तक अच्छी बारिश की संभावना है। कल और परसों 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 6 और 7 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश, आसमानी बिजली गिरने और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 8 से 10 मई तक येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। येलो अलर्ट की चेतावनी वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। तापमान में भारी गिरावट प्रदेश में बीते पांच दिन से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। सोलन का तापमान सामान्य से 10.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मंडी का तापमान भी 5.0 डिग्री कम होने के बाद 27.8 डिग्री रह गया है। दूसरे शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से काफी नीचे गिरा है। मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों-बागवानों की चिंताएं प्रदेश में एक मई से निरंतर बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि ने फसलों को तहस-नहस किया है। खासकर शिमला जिला के ज्यादातर भागों में सेब की फसल तबाह हो गई है। मटर और फूलगोभी की फसल भी नष्ट हो गई है। किसान-बागवान मायूस है। मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों-बागवानों की चिताएं ओर बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, कई जगह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बीते पांच दिन के मुकाबले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) आज थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन कुछेक क्षेत्रों आज भी हल्की बारिश के आसार है। अगले कल से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा स्ट्रॉन्ग होगा और 10 मई तक अच्छी बारिश की संभावना है। कल और परसों 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 6 और 7 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश, आसमानी बिजली गिरने और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 8 से 10 मई तक येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। येलो अलर्ट की चेतावनी वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। तापमान में भारी गिरावट प्रदेश में बीते पांच दिन से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। सोलन का तापमान सामान्य से 10.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मंडी का तापमान भी 5.0 डिग्री कम होने के बाद 27.8 डिग्री रह गया है। दूसरे शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से काफी नीचे गिरा है। मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों-बागवानों की चिंताएं प्रदेश में एक मई से निरंतर बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि ने फसलों को तहस-नहस किया है। खासकर शिमला जिला के ज्यादातर भागों में सेब की फसल तबाह हो गई है। मटर और फूलगोभी की फसल भी नष्ट हो गई है। किसान-बागवान मायूस है। मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों-बागवानों की चिताएं ओर बढ़ा दी है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
