हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की याचिका पर सुनवाई हुई। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि पंजाब पुलिस ने डैम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। पुलिस के जवानों ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट अपने हाथ में ले लिए हैं। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने इस मामले में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और बीबीएमबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रदेश के 200 से ज्यादा जल घर सूख चुके हैं। पंजाब सरकार ने हरियाणा का पानी रोक दिया है। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने कहा कि हमने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हम और पानी हरियाणा को नहीं दे सकते हैं। पंजाब के किसानों ने भी धान की फसल लगानी है। हमें भी पानी चाहिए। हाईकोर्ट कल फिर इस पर सुनवाई करेगा। पंजाब CM ने कहा- आगे पानी नहीं देंगे
वहीं पानी विवाद को लेकर पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन हुआ। करीब 5 घंटे चले सेशन के दौरान सभी पार्टियों ने हरियाणा को पानी देने का विरोध किया। CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा को अभी तो हम ये पानी दे रहे, आगे से ये भी नहीं मिलेगा। CM नायब सैनी के हरियाणा का पानी बंद करने से पाकिस्तान जाने के आरोप पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जा रहा। सेशन में 6 प्रस्ताव पास किए गए। हरियाणा CM बोले- प्रस्ताव असंवैधानिक
वहीं, हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा में पीने का पानी रोकने का पास प्रस्ताव असंवैधानिक और भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसलिए हरियाणा का मंत्रिमंडल उस प्रस्ताव की निंदा करता है। हम पंजाब सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हरियाणा के पीने के पानी को बिना शर्त तुरंत छोड़े। पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान की 6 अहम बातें 1. पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे
CM भगवंत मान ने कहा कि जिन मोटरों से सऊदी अरब में तेल निकालते हैं। उसी तरह की मोटरों से हम पानी निकाल रहे हैं। अब नीचे से गर्म पानी आ रहा है। जब हमारी सरकार ने शपथ ली तो उस समय 22% नहरी पानी प्रयोग कर रहे थे। अब 60% से अधिक एरिया में नहरी पानी प्रयोग कर रहे हैं। हम पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे हैं। 2. हरियाणा ने हमेशा तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया
CM भगवंत मान ने कहा- हम किसी का हक नहीं मार रहे हैं। पंजाब ने 2015 से 2025 तक पानी के इस्तेमाल का डेटा दिया है। हमारी इन्हीं चीजों ने उनकी आदतों को बिगाड़ा है। हरियाणा ने हमेशा ही तय लिमिट से अधिक पानी प्रयोग किया। 3. हरियाणा को पानी के लिए 6 लेटर लिखे थे
सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा को पानी के लिए 6 महीने से 6 पत्र लिखकर रिमाइंडर दिए, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। पौंग डैम में 33 फुट कम पानी है। ऐसी स्थिति अन्य 2 डैमों की है। फिर भी मानवता के आधार पर 4 हजार क्यूसिक पानी दे रहे हैं, लेकिन धन्यवाद करने की बजाय रातों रात बीबीएमबी का चेयरमैन बदलकर पानी ले गए। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी की मीटिंग में हरियाणा और राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ वोट डाला, लेकिन पंजाब ने किनारा कर लिया। हिमाचल सरकार चुप रही। चुप रहना भी अपराध में शामिल होना जैसा है। 4. BBMB सफेद हाथी, इसे खत्म किया जाए
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी रावी, सतलुज, ब्यास व भाखड़ा से संबंधित है। इसमें हरियाणा और राजस्थान का हिस्सा है, लेकिन इन दोनों का कौन सा हिस्सा पंजाब से लगता है। बीबीएमबी सफेद हाथी है। उसका सारा खर्च पंजाब उठाता है। वहां पर हरियाणा व राजस्थान के अफसर आते हैं। उन्हें सैलरी पंजाब देता है। ऐसे में बीबीएमबी को खत्म किया जाए। 5. गेट खोलने के लिए हिमाचल के अफसर की ड्यूटी लगाई
CM भगवंत मान ने कहा जब हमारे पास पानी है ही नहीं तो हम कहां से पानी देंगे। अब अफसर बदले जा रहे हैं। अब एक घंटा पहले गेट खोलने के लिए हिमाचल के अफसर की ड्यूटी लगा दी है। अभी भी केंद्र वाले हट नहीं रहे हैं। 6. पाकिस्तान पानी की एक बूंद भी नहीं जाती
सीएम ने कहा कि हम हरियाणा को पानी नहीं देंगे। यह कहते हैं पानी पाकिस्तान जाता है। मेरे पास डेटा है, जिससे साफ है कि वहां पर एक बूंद पानी की नहीं जाती। 21 मई में 15 दिन रह गए हैं। 20 मई की रात को 12 बजे पानी छोड़ देंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की 3 बड़ी बातें… मंत्री तरुणप्रीत सोंध की 2 अहम बातें… कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा की 2 अहम बातें… पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल की 2 अहम बातें… वहीं हरियाणा को पानी न देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में कहा- पंजाब सरकार हठधर्मिता छोड़कर मानव धर्म का पालन करे, क्योंकि श्री गुरू नानक देव जी ने कहा है “किरत करो, नाम जपो, वंड छको”। हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की याचिका पर सुनवाई हुई। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि पंजाब पुलिस ने डैम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। पुलिस के जवानों ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट अपने हाथ में ले लिए हैं। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने इस मामले में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और बीबीएमबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रदेश के 200 से ज्यादा जल घर सूख चुके हैं। पंजाब सरकार ने हरियाणा का पानी रोक दिया है। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने कहा कि हमने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हम और पानी हरियाणा को नहीं दे सकते हैं। पंजाब के किसानों ने भी धान की फसल लगानी है। हमें भी पानी चाहिए। हाईकोर्ट कल फिर इस पर सुनवाई करेगा। पंजाब CM ने कहा- आगे पानी नहीं देंगे
वहीं पानी विवाद को लेकर पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन हुआ। करीब 5 घंटे चले सेशन के दौरान सभी पार्टियों ने हरियाणा को पानी देने का विरोध किया। CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा को अभी तो हम ये पानी दे रहे, आगे से ये भी नहीं मिलेगा। CM नायब सैनी के हरियाणा का पानी बंद करने से पाकिस्तान जाने के आरोप पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जा रहा। सेशन में 6 प्रस्ताव पास किए गए। हरियाणा CM बोले- प्रस्ताव असंवैधानिक
वहीं, हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा में पीने का पानी रोकने का पास प्रस्ताव असंवैधानिक और भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसलिए हरियाणा का मंत्रिमंडल उस प्रस्ताव की निंदा करता है। हम पंजाब सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हरियाणा के पीने के पानी को बिना शर्त तुरंत छोड़े। पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान की 6 अहम बातें 1. पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे
CM भगवंत मान ने कहा कि जिन मोटरों से सऊदी अरब में तेल निकालते हैं। उसी तरह की मोटरों से हम पानी निकाल रहे हैं। अब नीचे से गर्म पानी आ रहा है। जब हमारी सरकार ने शपथ ली तो उस समय 22% नहरी पानी प्रयोग कर रहे थे। अब 60% से अधिक एरिया में नहरी पानी प्रयोग कर रहे हैं। हम पुरानी सरकारों की गलतियों का नतीजा भुगत रहे हैं। 2. हरियाणा ने हमेशा तय लिमिट से ज्यादा पानी लिया
CM भगवंत मान ने कहा- हम किसी का हक नहीं मार रहे हैं। पंजाब ने 2015 से 2025 तक पानी के इस्तेमाल का डेटा दिया है। हमारी इन्हीं चीजों ने उनकी आदतों को बिगाड़ा है। हरियाणा ने हमेशा ही तय लिमिट से अधिक पानी प्रयोग किया। 3. हरियाणा को पानी के लिए 6 लेटर लिखे थे
सीएम ने कहा कि हमने हरियाणा को पानी के लिए 6 महीने से 6 पत्र लिखकर रिमाइंडर दिए, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। पौंग डैम में 33 फुट कम पानी है। ऐसी स्थिति अन्य 2 डैमों की है। फिर भी मानवता के आधार पर 4 हजार क्यूसिक पानी दे रहे हैं, लेकिन धन्यवाद करने की बजाय रातों रात बीबीएमबी का चेयरमैन बदलकर पानी ले गए। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी की मीटिंग में हरियाणा और राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ वोट डाला, लेकिन पंजाब ने किनारा कर लिया। हिमाचल सरकार चुप रही। चुप रहना भी अपराध में शामिल होना जैसा है। 4. BBMB सफेद हाथी, इसे खत्म किया जाए
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी रावी, सतलुज, ब्यास व भाखड़ा से संबंधित है। इसमें हरियाणा और राजस्थान का हिस्सा है, लेकिन इन दोनों का कौन सा हिस्सा पंजाब से लगता है। बीबीएमबी सफेद हाथी है। उसका सारा खर्च पंजाब उठाता है। वहां पर हरियाणा व राजस्थान के अफसर आते हैं। उन्हें सैलरी पंजाब देता है। ऐसे में बीबीएमबी को खत्म किया जाए। 5. गेट खोलने के लिए हिमाचल के अफसर की ड्यूटी लगाई
CM भगवंत मान ने कहा जब हमारे पास पानी है ही नहीं तो हम कहां से पानी देंगे। अब अफसर बदले जा रहे हैं। अब एक घंटा पहले गेट खोलने के लिए हिमाचल के अफसर की ड्यूटी लगा दी है। अभी भी केंद्र वाले हट नहीं रहे हैं। 6. पाकिस्तान पानी की एक बूंद भी नहीं जाती
सीएम ने कहा कि हम हरियाणा को पानी नहीं देंगे। यह कहते हैं पानी पाकिस्तान जाता है। मेरे पास डेटा है, जिससे साफ है कि वहां पर एक बूंद पानी की नहीं जाती। 21 मई में 15 दिन रह गए हैं। 20 मई की रात को 12 बजे पानी छोड़ देंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की 3 बड़ी बातें… मंत्री तरुणप्रीत सोंध की 2 अहम बातें… कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा की 2 अहम बातें… पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल की 2 अहम बातें… वहीं हरियाणा को पानी न देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में कहा- पंजाब सरकार हठधर्मिता छोड़कर मानव धर्म का पालन करे, क्योंकि श्री गुरू नानक देव जी ने कहा है “किरत करो, नाम जपो, वंड छको”। पंजाब | दैनिक भास्कर
