हिमाचल सरकार ने 2007 बैच के HPS (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारी एवं कमांडेंट होम गार्ड कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) नाहन सिरमौर लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। निश्चिंत नेगी को बीते 14 मार्च को ही कमांडेंट होमगार्ड लगाया गया था। वहीं एसपी सिरमौर एवं 2011 बैच के IPS रमन कुमार मीना को सरकार ने रिलीव कर दिया है। रमन कुमार मीना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी CBI में एसपी लगाया है। लिहाजा रमन कुमार मीणा अब अगले पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। हिमाचल सरकार ने 2007 बैच के HPS (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारी एवं कमांडेंट होम गार्ड कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) नाहन सिरमौर लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। निश्चिंत नेगी को बीते 14 मार्च को ही कमांडेंट होमगार्ड लगाया गया था। वहीं एसपी सिरमौर एवं 2011 बैच के IPS रमन कुमार मीना को सरकार ने रिलीव कर दिया है। रमन कुमार मीना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी CBI में एसपी लगाया है। लिहाजा रमन कुमार मीणा अब अगले पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
चमियाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओपीडी सेवाएं बंद:कल से IGMC में होंगी संचालित; HC ने दिया था आदेश, सड़क खराब होने पर लिया फैसला
चमियाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओपीडी सेवाएं बंद:कल से IGMC में होंगी संचालित; HC ने दिया था आदेश, सड़क खराब होने पर लिया फैसला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चमियाना स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हाईकोर्ट की रोक के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग ओपीडी सेवाओं को बन्द करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग की तरफ जारी अधिसूचना के अनुसार चमियाना में चल रही सभी ओपीडी सेवाएं अब IGMC शिमला में चलाई जाएगी। विशेष स्वास्थ्य सचिव ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने मामले के 29 अगस्त को आदेश पारित किए है। जिसमें कहा गया है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना से शिमला शहर के लिए सड़क की हालत खस्ता है। हॉस्पिटल के लिए जब तक उचित सड़क कनेक्टिविटी प्रदान नहीं की जाती है। तब तक वहां ओपीडी सेवाएं नहीं चलाई जाए। कल से ओपीडी सेवाएं रहेगी बन्द विशेष सचिव की तरफ़ से मिले निर्देशों के बाद चमियाना हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक सुधीर शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से ओपीडी सेवाएं बन्द करने के निर्देश मिले है। विभाग से मिले निर्देशों के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने कल से सभी ओपीडी सेवाओं को बन्द करने का निर्णय लिया है। कल से हॉस्पिटल में सभी ओपीडी सेवाएं बन्द रहेगी। अब सभी सेवाएं IGMC में चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक चमियाना जाने वाली सड़क की हालत ठीक नही हो जाती तबतक सभी ओपीडी IGMC में चलती रहेगी। 12 अगस्त को हुई थी 8 विभागों की ओपीडी शिफ्ट बता दें कि प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने 12 अगस्त से 8 विभागों की ओपीडी सेवाएं शिफ्ट करने का निर्णय लिया था । बीते 12 अगस्त से 8 विभाग कार्डियोलॉजी, यूरोलोजी, गैस्ट्रोएनलॉजी, न्यूरोलोजी, नेफ़ॉलोजी, प्लास्टिक सर्जरी और एंडोक्रिनोलोजी की ओपीडी सेवाएं चमियाना में चल रही थी। लेकिन गत 29 अगस्त से सुविधाओं की खस्ता हालत को देखते हुए ओपीडी सेवाओं को चलाने पर रोक लगा दी थी ।जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सेवाओं को बन्द करने का निर्णय लिया है।
शिमला पहुंचे राहुल गांधी:सोनिया-प्रियंका पहले से हैं मौजूद, छराबड़ा में बहन के घर रुके, देश की राजनीति पर यही से रखेंगे नजर
शिमला पहुंचे राहुल गांधी:सोनिया-प्रियंका पहले से हैं मौजूद, छराबड़ा में बहन के घर रुके, देश की राजनीति पर यही से रखेंगे नजर देश के 2 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को शिमला पहुंच गए हैं। राहुल गांधी चौपर से दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर छराबड़ा पहुंचे। उनका चौपर छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के साथ बने हैलिपेड पर लैंड किया। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं। आज राहुल गांधी छराबड़ा पहुंच गए हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी अगले 1-2 दिन यही रुकेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी उनका प्रोग्राम तय नहीं है। लिहाजा राहुल गांधी छराबड़ा से ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेंगे। बता दें कि राहुल गांधी का बीते शुक्रवार को ही शिमला आने का कार्यक्रम था और उन्होंने हरियाणा से सड़क मार्ग से शिमला आना था। मगर वह कल चुनावी व्यस्तता के कारण शिमला नहीं नहीं आ पाए। मां और बहन पहले ही आ चुकी बता दें कि शिमला के छराबड़ा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जोकि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में देवदार के घने जंगल के बीचोबीच बना है। प्रियंका गांधी साल में 4-5 बार यहां आती रहती हैं। सोनिया गांधी 17 सितंबर को शिमला पहुंची प्रियंका के साथ उनकी माता सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी पहले कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। सोनिया गांधी बीते 17 सितंबर और प्रियंका गांधी 15 सितंबर को शिमला पहुंची। अब तीनों कांग्रेस नेता शिमला से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे।
हिमाचल CM बोले-राहुल गांधी पर राजनीति दुर्भावना से की FIR:कांग्रेस घबराने वाली नहीं, अग्निहोत्री बोले-राहुल को मोदी के सामने नहीं देख पा रही BJP
हिमाचल CM बोले-राहुल गांधी पर राजनीति दुर्भावना से की FIR:कांग्रेस घबराने वाली नहीं, अग्निहोत्री बोले-राहुल को मोदी के सामने नहीं देख पा रही BJP हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल पर दर्ज FIR राजनीतिक दुर्भावना से की गई। कांग्रेस पार्टी इससे घबराने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, गांधी परिवार अर्से से इस देश की सेवा करता आ रहा है। राहुल गांधी के पिता और दादी ने दोनों इस देश के लिए बलिदान दिया। ऐसे परिवार के बेटे व पोते राहुल गांधी पर राजनीतिक भावना से FIR की गई। अग्निहोत्री बोले- राहुल के व्यवहार और शिष्टाचार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, विपक्ष के नेता का रास्ता रोकना और धक्का मुक्की करना हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक मूल्य के खिलाफ है। इसके सारे वीडियो सामने आ गए है। राहुल गांधी के व्यवहार और शिष्टाचार पर कोई उंगली भी नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार मान्यता प्राप्त विपक्ष के काम में बाधा उत्पन्न करना चाह रही ही। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जब संसद से निकाले गए। तब भी राहुल गांधी ने लड़ाई लड़ी। अब भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह रास नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री के बिल्कुल सामने राहुल गांधी क्यों बैठ रहे है। क्या है विवाद बता दें कि बीते गुरुवार संसद परिसर में सुबह धक्का मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। सारंगी जब मीडिया के सामने आए, तब उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है। उन्हें ICU रखा गया है। प्रताप सारंगी को काफी ब्लीडिंग रही थी। उनका घाव भी गहरा था, इसलिए टांके लगाने पड़े। घटना के बाद BJP सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है। इन धाराओं में चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना, धक्का देना-डराना धमकाना शामिल है। इस पर हिमाचल कांग्रेस भड़क उठी है।