हिमाचल सरकार ने एक IPS की ट्रांसफर और एक IPS को एडिश्नल चार्ज दिया है। SP लाहौल स्पीति एवं 2019 बैच के IPS मयंक चौधरी को पुलिस जिला देहरा में SP लगाया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। मयंक चौधरी के पदभार ग्रहण करने के बाद SP नूरपुर अशोक राणा SP देहरा के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। वहीं SP कुल्लू गोकुलचंद कार्तिकेन को SP लाहौल स्पीति का एडिशनल चार्ज दिया गया है। बता दें कि बीते साल देहरा में विधानसभा उप चुनाव से पहले सरकार ने देहरा में पुलिस जिला बनाने का फैसला लिया था। अगस्त 2024 में इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई और प्रदेश में 15वं पुलिस जिला देहरा में बनाया गया। अभी तक SP नूरपूर ही SP देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। हिमाचल सरकार ने एक IPS की ट्रांसफर और एक IPS को एडिश्नल चार्ज दिया है। SP लाहौल स्पीति एवं 2019 बैच के IPS मयंक चौधरी को पुलिस जिला देहरा में SP लगाया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। मयंक चौधरी के पदभार ग्रहण करने के बाद SP नूरपुर अशोक राणा SP देहरा के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। वहीं SP कुल्लू गोकुलचंद कार्तिकेन को SP लाहौल स्पीति का एडिशनल चार्ज दिया गया है। बता दें कि बीते साल देहरा में विधानसभा उप चुनाव से पहले सरकार ने देहरा में पुलिस जिला बनाने का फैसला लिया था। अगस्त 2024 में इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई और प्रदेश में 15वं पुलिस जिला देहरा में बनाया गया। अभी तक SP नूरपूर ही SP देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
