हिमाचल CM कल दिल्ली जा रहे:कांग्रेस हाईकमान से मीटिंग संभव, नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, 3 मार्च को लौटेंगे शिमला

हिमाचल CM कल दिल्ली जा रहे:कांग्रेस हाईकमान से मीटिंग संभव, नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, 3 मार्च को लौटेंगे शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल फिर से दिल्ली जा रहे हैं। वह रविवार को दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेंगे और रात को दिल्ली में ही रुकेंगे। परसों यानी 3 मार्च को सीएम दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मीटिंग बुला रखी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू कल एक दिन के दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान वह दिल्ली में पार्टी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं और नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस का नया संगठन बनना है। इसके लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी बीते कल ही शिमला पहुंची हैं। वह भी हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करके नए संगठन को फीडबैक ले रही हैं। पाटिल की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान नए संगठन का ऐलान करेगा। वह भी कल ही वापस दिल्ली लौटेंगी। संगठन को लेकर हाईकमान से कर सकते हैं मीटिंग संभव है कि इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू कल दिल्ली में हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं। तीन मार्च को मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर 2 बजे शिमला पहुंच जाएंगे। इस दिन उन्होंने कैबिनेट मीटिंग बुला रखी है। इसमें बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल फिर से दिल्ली जा रहे हैं। वह रविवार को दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेंगे और रात को दिल्ली में ही रुकेंगे। परसों यानी 3 मार्च को सीएम दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मीटिंग बुला रखी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू कल एक दिन के दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान वह दिल्ली में पार्टी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं और नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस का नया संगठन बनना है। इसके लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी बीते कल ही शिमला पहुंची हैं। वह भी हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करके नए संगठन को फीडबैक ले रही हैं। पाटिल की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान नए संगठन का ऐलान करेगा। वह भी कल ही वापस दिल्ली लौटेंगी। संगठन को लेकर हाईकमान से कर सकते हैं मीटिंग संभव है कि इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू कल दिल्ली में हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं। तीन मार्च को मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर 2 बजे शिमला पहुंच जाएंगे। इस दिन उन्होंने कैबिनेट मीटिंग बुला रखी है। इसमें बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर