हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बीते चार-पांच दिन में घटे घटनाक्रम से अवगत कराया और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरे कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात के बारे में जानकारी दी। सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की भी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने गवर्नर को सूचित कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, सरकार विमल नेगी मौत मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को देने को तैयार है। राज्य सरकार इसमें अपील में नहीं जाएगी। DGP-SP विवाद की जानकारी दी सूत्रों का कहना हैं कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने DGP और SP विवाद को लेकर भी राज्यपाल को जानकारी दी और कहा कि दोनों अधिकारियों को भविष्य में अनुशासन में रहने की नसीहत दी गई हैं। एसपी के बयान से नाराज थे राज्यपाल बता दें कि जिस तरह एसपी शिमला संजीव गांधी ने BJP विधायक सुधीर शर्मा, चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना, डीजीपी अतुल वर्मा, पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने ब्रम्ह समाज और राम किशन मिशन में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस पर भी गवर्नर ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर सीएम ने राज्यपाल से बात की है। सीएम सुक्खू बीते कल ही दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद कल ही उन्होंने राज्यपाल से मिलने जाना था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वह कल नहीं जा पाए थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बीते चार-पांच दिन में घटे घटनाक्रम से अवगत कराया और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरे कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात के बारे में जानकारी दी। सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की भी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने गवर्नर को सूचित कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, सरकार विमल नेगी मौत मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को देने को तैयार है। राज्य सरकार इसमें अपील में नहीं जाएगी। DGP-SP विवाद की जानकारी दी सूत्रों का कहना हैं कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने DGP और SP विवाद को लेकर भी राज्यपाल को जानकारी दी और कहा कि दोनों अधिकारियों को भविष्य में अनुशासन में रहने की नसीहत दी गई हैं। एसपी के बयान से नाराज थे राज्यपाल बता दें कि जिस तरह एसपी शिमला संजीव गांधी ने BJP विधायक सुधीर शर्मा, चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना, डीजीपी अतुल वर्मा, पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने ब्रम्ह समाज और राम किशन मिशन में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस पर भी गवर्नर ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर सीएम ने राज्यपाल से बात की है। सीएम सुक्खू बीते कल ही दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद कल ही उन्होंने राज्यपाल से मिलने जाना था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वह कल नहीं जा पाए थे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
