हिसार की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन:आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन, खेल संस्कृति पर देगी शोध प्रस्तुति

हिसार की बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन:आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन, खेल संस्कृति पर देगी शोध प्रस्तुति

हरियाणा के हिसार जिले के गांव कोहली की बेटी मनीषा को आयरलैंड में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध प्रस्तुति का अवसर मिला है। डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में 15 से 17 अप्रैल 2025 तक होने वाले 8वें वार्षिक साउथ एशियन कॉन्फ्रेंस में वह अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम बता दें कि मनीषा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पीएच.डी. कर रही हैं। उनका शोध विषय भारत में खेल फिल्मों की सांस्कृतिक काव्यशास्त्र है। इसमें वह हरियाणा की खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम कर रही हैं। डबलिन सम्मेलन में वह “संघर्ष, अवसर और विजय: भारतीय खेलों में हरियाणा की भूमिका” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। मनीषा ने सरकारी पी.जी. कॉलेज, हिसार से अंग्रेजी में एम.ए. किया है। कई विश्वविद्यालयों में दे चुकी प्रस्तुति उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम.फिल. की डिग्री भी प्राप्त की है। वह देशभर के कई विश्वविद्यालयों में खेल और लैंगिक विषयों पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं। मनीषा का कहना है कि यह मंच हरियाणा की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। साथ ही इसमें महिलाओं की भूमिका को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन आयरलैंड इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा के हिसार जिले के गांव कोहली की बेटी मनीषा को आयरलैंड में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध प्रस्तुति का अवसर मिला है। डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में 15 से 17 अप्रैल 2025 तक होने वाले 8वें वार्षिक साउथ एशियन कॉन्फ्रेंस में वह अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम बता दें कि मनीषा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पीएच.डी. कर रही हैं। उनका शोध विषय भारत में खेल फिल्मों की सांस्कृतिक काव्यशास्त्र है। इसमें वह हरियाणा की खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम कर रही हैं। डबलिन सम्मेलन में वह “संघर्ष, अवसर और विजय: भारतीय खेलों में हरियाणा की भूमिका” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। मनीषा ने सरकारी पी.जी. कॉलेज, हिसार से अंग्रेजी में एम.ए. किया है। कई विश्वविद्यालयों में दे चुकी प्रस्तुति उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम.फिल. की डिग्री भी प्राप्त की है। वह देशभर के कई विश्वविद्यालयों में खेल और लैंगिक विषयों पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं। मनीषा का कहना है कि यह मंच हरियाणा की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। साथ ही इसमें महिलाओं की भूमिका को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन आयरलैंड इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर