हिसार के रोहित ने 497 अंकों के साथ टॉप किया:सुनैना दूसरे और ग्रविता तीसरे स्थान पर, इस बार जिले का रिजल्ट 93.96% रहा

हिसार के रोहित ने 497 अंकों के साथ टॉप किया:सुनैना दूसरे और ग्रविता तीसरे स्थान पर, इस बार जिले का रिजल्ट 93.96% रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हिसार का परिणाम बेहतर रहा है। हिसार के दो बच्चों ने हरियाणा में टॉप किया है। हिसार के बरवाला के गांव मतलौडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के दो बच्चों रोहित और ग्रविता ने पूरे हिसार का नाम रोशन किया है। रोहित ने 500 में से 497 अंक लेकर पूरे हरियाणा में टॉप किया है। वहीं ग्रविता 495 अंक लेकर पूरे हरियाणा में तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा हांसी के गांव डाटा की सुनैना पुत्री विक्रम सिंह ने 496 अंक लेकर पूरे हरियाणा में दूसरे स्थान पर रही है। सुनैना डाटा के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट है। वहीं मतलौडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेंद्र अत्री और प्रिंसिपल अनीता मलिक ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। निदेशक ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही विद्यार्थियों के बेसिक्स पर काम किया, जिसका परिणाम यह है। इस बीच, हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शीर्ष स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिसार में 93.96% रिजल्ट रहा, पिछली बार 96.54% था बता दें कि हिसार में अबकी बार रिजल्ट 93.96% रहा है। हिसार में 20,867 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। इसमें 19606 बच्चे पास हुए हैं। 2024 में हिसार में 96.54% बच्चे दसवीं में पास हुए थे। वहीं 2017 में महज 54.29% ही परीक्षा पास कर पाए थे। हरियाणा सरकार की ओर से परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर कई कदम उठाए गए थे जिसके बाद से लगातार रिजल्ट में सुधार आया है। 2017 में 54.29% रिजल्ट आया था। इसके बाद 2018 में 56.93%, 2019 में 60.62%, 2020 में 67.25% रिजल्ट आया। इसके बाद कोरोना काल 2021 में 100% रिजल्ट जारी किया गया। किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया था। 2022 में 89.59% रिजल्ट आया मगर 2023 में रिजल्ट खराब आया और 68.89% ही पास हो सके। इसके बाद हिसार जिले ने अपना रिजल्ट 2024 में सुधारा और 96.54% बच्चे पास हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हिसार का परिणाम बेहतर रहा है। हिसार के दो बच्चों ने हरियाणा में टॉप किया है। हिसार के बरवाला के गांव मतलौडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के दो बच्चों रोहित और ग्रविता ने पूरे हिसार का नाम रोशन किया है। रोहित ने 500 में से 497 अंक लेकर पूरे हरियाणा में टॉप किया है। वहीं ग्रविता 495 अंक लेकर पूरे हरियाणा में तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा हांसी के गांव डाटा की सुनैना पुत्री विक्रम सिंह ने 496 अंक लेकर पूरे हरियाणा में दूसरे स्थान पर रही है। सुनैना डाटा के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट है। वहीं मतलौडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेंद्र अत्री और प्रिंसिपल अनीता मलिक ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। निदेशक ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही विद्यार्थियों के बेसिक्स पर काम किया, जिसका परिणाम यह है। इस बीच, हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शीर्ष स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिसार में 93.96% रिजल्ट रहा, पिछली बार 96.54% था बता दें कि हिसार में अबकी बार रिजल्ट 93.96% रहा है। हिसार में 20,867 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। इसमें 19606 बच्चे पास हुए हैं। 2024 में हिसार में 96.54% बच्चे दसवीं में पास हुए थे। वहीं 2017 में महज 54.29% ही परीक्षा पास कर पाए थे। हरियाणा सरकार की ओर से परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर कई कदम उठाए गए थे जिसके बाद से लगातार रिजल्ट में सुधार आया है। 2017 में 54.29% रिजल्ट आया था। इसके बाद 2018 में 56.93%, 2019 में 60.62%, 2020 में 67.25% रिजल्ट आया। इसके बाद कोरोना काल 2021 में 100% रिजल्ट जारी किया गया। किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया था। 2022 में 89.59% रिजल्ट आया मगर 2023 में रिजल्ट खराब आया और 68.89% ही पास हो सके। इसके बाद हिसार जिले ने अपना रिजल्ट 2024 में सुधारा और 96.54% बच्चे पास हुए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर