हिसार में इनेलो का पंजाब सीएम के खिलाफ प्रदर्शन:प्रवक्ता बोले- जिसने घर बसवाया उसी का पानी बंद कर दिया, कांग्रेस कर रही राजनीति

हिसार में इनेलो का पंजाब सीएम के खिलाफ प्रदर्शन:प्रवक्ता बोले- जिसने घर बसवाया उसी का पानी बंद कर दिया, कांग्रेस कर रही राजनीति

हरियाणा-पंजाब में जल विवाद पर आज (मंगलवार को) इनेलो ने हिसार सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। हिसार में इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमदे लोहान और जिलाध्यक्ष सतपाल काजला के नेतृत्व में लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने सचिवालय पर खाली मटके फोड़े और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनेलो के प्रदर्शन को लेकर सचिवालय में पुलिस बल तैनात रहा। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ कविता के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। प्रदर्शनकारियों को देखते ही सचिवालय के गेट कर दिए गए। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि जिस हरियाणा ने CM मान का घर बसवाया आज उसी का पानी बंद कर दिया है। मैं बहन जी (भगवंत मान की धर्मपत्नी) से कहूंगा कि इसकी घर में रोटी पानी बंद दे। इनेलो ड्राइंग रूम की राजनीति कर रही
लोहान ने कहा कि हरियाणा में 37 सीटें जितनी वाली कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। जनता ने इनको हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल बनाया, मगर यह पार्टी केवल ड्राइंग रूम से ही राजनीति चला रही है। विपक्ष पूरी तरह गायब दिख रहा है मगर इनेलो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जोर शोर से हरियाणा के हक की आवाज को बुलंद कर रही है। लोहान बोले- कांग्रेस से संविधान को खतरा
उमेद लोहन ने कहा कि कांग्रेस अब संविधान को रोना रो रही है, जबकि इस समय समस्या पानी की है। संविधान कहीं भी संकट में नहीं है। संविधान को अगर किसी से खतरा है तो वह कांग्रेस है। जिसने आपातकाल लगाकर संविधान को कुचल दिया था। लोहान ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि वह बाबा साहेब के बनाए संविधान को मिटाने की हिम्मत कर रहे। कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियां हैं और दोनों पानी पर राजनीति कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अलग बयान दे रही है हरियाणा में अलग। इसी तरह भाजपा भी अलग-अलग बयान दे रही है। हरियाणा-पंजाब में जल विवाद पर आज (मंगलवार को) इनेलो ने हिसार सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। हिसार में इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमदे लोहान और जिलाध्यक्ष सतपाल काजला के नेतृत्व में लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने सचिवालय पर खाली मटके फोड़े और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनेलो के प्रदर्शन को लेकर सचिवालय में पुलिस बल तैनात रहा। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ कविता के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। प्रदर्शनकारियों को देखते ही सचिवालय के गेट कर दिए गए। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि जिस हरियाणा ने CM मान का घर बसवाया आज उसी का पानी बंद कर दिया है। मैं बहन जी (भगवंत मान की धर्मपत्नी) से कहूंगा कि इसकी घर में रोटी पानी बंद दे। इनेलो ड्राइंग रूम की राजनीति कर रही
लोहान ने कहा कि हरियाणा में 37 सीटें जितनी वाली कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। जनता ने इनको हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल बनाया, मगर यह पार्टी केवल ड्राइंग रूम से ही राजनीति चला रही है। विपक्ष पूरी तरह गायब दिख रहा है मगर इनेलो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जोर शोर से हरियाणा के हक की आवाज को बुलंद कर रही है। लोहान बोले- कांग्रेस से संविधान को खतरा
उमेद लोहन ने कहा कि कांग्रेस अब संविधान को रोना रो रही है, जबकि इस समय समस्या पानी की है। संविधान कहीं भी संकट में नहीं है। संविधान को अगर किसी से खतरा है तो वह कांग्रेस है। जिसने आपातकाल लगाकर संविधान को कुचल दिया था। लोहान ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि वह बाबा साहेब के बनाए संविधान को मिटाने की हिम्मत कर रहे। कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियां हैं और दोनों पानी पर राजनीति कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अलग बयान दे रही है हरियाणा में अलग। इसी तरह भाजपा भी अलग-अलग बयान दे रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर