हिसार में कांग्रेस के मेयर दावेदार का अचानक निधन:लापता लड़की के धरने में गए थे, सीने में दर्द हुआ

हिसार में कांग्रेस के मेयर दावेदार का अचानक निधन:लापता लड़की के धरने में गए थे, सीने में दर्द हुआ

हरियाणा के हिसार में मेयर पद के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदार नेता की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। छत्रपाल सोनी उकलाना के सुरेवाला मोड़ पर लापता लड़की गुड़िया के परिजनों के साथ धरने पर गए थे। वहां छात्रपाल के अचानक सीने में दर्द होने लगा। वे धरना छोड़कर कार में बैठ गए। उन्हें हिसार के सर्वेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल सोनी के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। छत्रपाल सोनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर-33 स्थित उनके हाउस नंबर 861 पर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 16 साल की लापता लड़की के परिजनों के साथ थे सोनी
हिसार की गीता कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर से लापता है। परिवार के लोग उकलाना में कार्रवाई न करने का आरोप लगाए हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को लड़की के चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने जा रहे थे। उकलाना में पुलिस लड़की के परिजनों को रोकने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही हिसार से छत्रपाल सोनी भी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उकलाना पहुंचे गए। जब पुलिस लड़की के परिजनों को आगे जाने से रोक रही थी तो तब कांग्रेस नेता लड़की के पिता के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान छत्रपाल सोनी के सीने में दर्द हुआ और वह गाड़ी में जाकर बैठ गए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के हिसार में मेयर पद के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदार नेता की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। छत्रपाल सोनी उकलाना के सुरेवाला मोड़ पर लापता लड़की गुड़िया के परिजनों के साथ धरने पर गए थे। वहां छात्रपाल के अचानक सीने में दर्द होने लगा। वे धरना छोड़कर कार में बैठ गए। उन्हें हिसार के सर्वेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल सोनी के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में कांग्रेसियों का जमावड़ा लग गया। छत्रपाल सोनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर-33 स्थित उनके हाउस नंबर 861 पर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 16 साल की लापता लड़की के परिजनों के साथ थे सोनी
हिसार की गीता कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर से लापता है। परिवार के लोग उकलाना में कार्रवाई न करने का आरोप लगाए हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को लड़की के चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने जा रहे थे। उकलाना में पुलिस लड़की के परिजनों को रोकने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही हिसार से छत्रपाल सोनी भी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उकलाना पहुंचे गए। जब पुलिस लड़की के परिजनों को आगे जाने से रोक रही थी तो तब कांग्रेस नेता लड़की के पिता के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान छत्रपाल सोनी के सीने में दर्द हुआ और वह गाड़ी में जाकर बैठ गए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर