हिसार में सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में 12वें आरोपी विकास उर्फ मसूरी बाबा निवासी भारत नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी विकास उर्फ मसूरी 29 नवंबर की रात को सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक रवि पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में संलिप्त था। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते जिम संचालक पर हमला किया था। उक्त मामले में मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कार का पीछा कर लाठी-डंडों से पीटा था गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना हिसार में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक कृष्णा नगर निवासी रवि को 29 नवंबर की रात बबलू खटाना व उसके साथियों ने कार से टक्कर मार दी और उसका पीछा कर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार से टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिसार में सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में 12वें आरोपी विकास उर्फ मसूरी बाबा निवासी भारत नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी विकास उर्फ मसूरी 29 नवंबर की रात को सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक रवि पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में संलिप्त था। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते जिम संचालक पर हमला किया था। उक्त मामले में मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कार का पीछा कर लाठी-डंडों से पीटा था गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना हिसार में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सेक्टर 13 स्थित जिम संचालक कृष्णा नगर निवासी रवि को 29 नवंबर की रात बबलू खटाना व उसके साथियों ने कार से टक्कर मार दी और उसका पीछा कर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार से टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हिसार में जिम संचालक से मारपीट मामले में 12वीं गिरफ्तारी:3 दिन पहले कार में टक्कर मारी, लाठी-डंडों से पीटा](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/01/e971d9bf-59ef-4276-9809-8283662534d8_1735698230881.jpg)