हिसार में तूफान में पेड़ गिरे, बालसमंद ब्रांच टूटी:रायपुर के पास राहत बचाव कार्य शुरू; सेक्टर की ओर बढ़ रहा पानी

हिसार में तूफान में पेड़ गिरे, बालसमंद ब्रांच टूटी:रायपुर के पास राहत बचाव कार्य शुरू; सेक्टर की ओर बढ़ रहा पानी

हिसार में शनिवार रात आए आंधी-तूफान के कारण बालसमंद ब्रांच टूट गई है। शहर की लाइफ-लाइन कही जाने वाली इस नहर से ही शहर में पेयजल सप्लाई होता है। शहर के नजदीक राजपुर के पास नहर टूटने से पानी कई एकड़ क्षेत्र में फैल गया। पास बनी कई इंडस्ट्रीज तक पानी पहुंच गया। सूचना मिलने पर मेयर प्रवीण पोपली मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचित किया। फिलहाल मौके पर जेसीबी की मदद से नहर में गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है। नहर में करीब 50 फुट चौड़ा किनारा टूटा है, जिसको भरने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। जिस एरिया के पास नहर टूटी है यहां से सेक्टर 1-4 करीब 7 किमी दूर है। अगर नहर का पानी जल्द नहीं रोका गया तो सेक्टरों तक पानी पहुंच सकता है। वहीं मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि जल्द ही पूरी टीम आने वाली है और जो कमजोर हिस्सा नहर का टूटा है उसे भरा जाएगा। हिसार में शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे मौसम में बदलाव हुआ था और 80 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चली थी। हवा के साथ एक घंटे तक चली बारिश
हवा के साथ करीब एक घंटे तक तेज बारिश से शहर जलमग्न हो गया था। आदमपुर, हांसी-जींद मार्ग, अग्रोहा, बरवाला, हांसी हिसार आदि जगह पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। अग्रोहा में तेज हवाएं से खिड़कियां के कांच टूट गए। जिले में बिजली के सैकड़ों खंभे टूटने पर बिजली गुल हो गई। देर रात हवा और वर्षा रुकने के बाद बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू करने में लगे रहे। काफी जगह पर रात तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई। वहीं दिन के समय गर्मी अधिक होने पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर शाम को हुई वर्षा से तापमान भी कम होगा। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया था
मौसम में बदलाव का विज्ञानियों की तरफ से रात 8 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया था। पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हरियाणा में आई इस तेज आंधी और वर्षा के कारण काफी नुकसान हुआ है। रात को पहले तेज हवा चली तो उसके वर्षा शुरू हो गई। हवाएं तेज होने के कारण वर्षा का पानी लोगों के घर से लेकर दुकान के अंदर तक चला गया। वहीं दिल्ली रोड, ऑटो मार्केट, राजगढ़ रोड, शांति नगर, मिलगेट, डोगरान मोहल्ला, सेक्टर 15, 16-17, 13, पीएलए, कैमरी रोड, पटेल नगर, जवाहर नगर, डिफेंस कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र आदि जगह में जलभराव हो गया। इन क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए विभाग के कर्मचारी जुट गए। पहले तीन बार आ चुका है आंधी-तूफान
हिसार जिले में मई माह में यह चौथा तूफान आया है। इससे पहले 21 मई, 13 मई और 11 मई को तूफान आ चुका हैं। तीन बार आए आंधी-तूफान के कारण जिले में 747 बिजली के खंभे और 66 ट्रांसफॉर्मर गिर गए थे। इससे निगम को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। वहीं शनिवार रात को आई आंधी-वर्षा से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। 21 मई को 274 खंभे, 28 ट्रांसफॉर्मर टूट गए थे। 13 मई को 319 खंभे, 20 ट्रांसफॉर्मर और 11 मई को 154 खंभे टूट गए और 18 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे। हिसार में शनिवार रात आए आंधी-तूफान के कारण बालसमंद ब्रांच टूट गई है। शहर की लाइफ-लाइन कही जाने वाली इस नहर से ही शहर में पेयजल सप्लाई होता है। शहर के नजदीक राजपुर के पास नहर टूटने से पानी कई एकड़ क्षेत्र में फैल गया। पास बनी कई इंडस्ट्रीज तक पानी पहुंच गया। सूचना मिलने पर मेयर प्रवीण पोपली मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचित किया। फिलहाल मौके पर जेसीबी की मदद से नहर में गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है। नहर में करीब 50 फुट चौड़ा किनारा टूटा है, जिसको भरने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। जिस एरिया के पास नहर टूटी है यहां से सेक्टर 1-4 करीब 7 किमी दूर है। अगर नहर का पानी जल्द नहीं रोका गया तो सेक्टरों तक पानी पहुंच सकता है। वहीं मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि जल्द ही पूरी टीम आने वाली है और जो कमजोर हिस्सा नहर का टूटा है उसे भरा जाएगा। हिसार में शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे मौसम में बदलाव हुआ था और 80 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चली थी। हवा के साथ एक घंटे तक चली बारिश
हवा के साथ करीब एक घंटे तक तेज बारिश से शहर जलमग्न हो गया था। आदमपुर, हांसी-जींद मार्ग, अग्रोहा, बरवाला, हांसी हिसार आदि जगह पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। अग्रोहा में तेज हवाएं से खिड़कियां के कांच टूट गए। जिले में बिजली के सैकड़ों खंभे टूटने पर बिजली गुल हो गई। देर रात हवा और वर्षा रुकने के बाद बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू करने में लगे रहे। काफी जगह पर रात तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई। वहीं दिन के समय गर्मी अधिक होने पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर शाम को हुई वर्षा से तापमान भी कम होगा। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया था
मौसम में बदलाव का विज्ञानियों की तरफ से रात 8 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया था। पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हरियाणा में आई इस तेज आंधी और वर्षा के कारण काफी नुकसान हुआ है। रात को पहले तेज हवा चली तो उसके वर्षा शुरू हो गई। हवाएं तेज होने के कारण वर्षा का पानी लोगों के घर से लेकर दुकान के अंदर तक चला गया। वहीं दिल्ली रोड, ऑटो मार्केट, राजगढ़ रोड, शांति नगर, मिलगेट, डोगरान मोहल्ला, सेक्टर 15, 16-17, 13, पीएलए, कैमरी रोड, पटेल नगर, जवाहर नगर, डिफेंस कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र आदि जगह में जलभराव हो गया। इन क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए विभाग के कर्मचारी जुट गए। पहले तीन बार आ चुका है आंधी-तूफान
हिसार जिले में मई माह में यह चौथा तूफान आया है। इससे पहले 21 मई, 13 मई और 11 मई को तूफान आ चुका हैं। तीन बार आए आंधी-तूफान के कारण जिले में 747 बिजली के खंभे और 66 ट्रांसफॉर्मर गिर गए थे। इससे निगम को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। वहीं शनिवार रात को आई आंधी-वर्षा से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। 21 मई को 274 खंभे, 28 ट्रांसफॉर्मर टूट गए थे। 13 मई को 319 खंभे, 20 ट्रांसफॉर्मर और 11 मई को 154 खंभे टूट गए और 18 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर