हरियाणा के हिसार जिले के हांसी उपमंडल के गांव सोरखी में दोस्त ने लाठी से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में सुबह खेत मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। मरने वाला बिहार के मोतीहारी जिला कपूर पकरी गांव का रहने वाला श्रीभगवान है। मुकेश भी वहीं का रहने वाला है। बताया जा रहा है रात के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मुकेश ने अपने दोस्त श्रीभगवान (45) की हत्या कर दी। जिस खेत में दोनों दोस्त काम करते थे, वह जोगिंदर का है। श्री भगवान 6 महीने से खेत में दिहाड़ी कर रहा था। इसके बाद 3 महीने पहले ही मुकेश यहां दिहाड़ी करने लगा था। मर्डर कर खेत मालिक को दी सूचना
बताया जा रहा है कि मुकेश ने नशे के अंदर श्रीभगवान का मर्डर कर दिया। इसके बाद वह लाश के पास बैठकर रोया और उसने खेत मालिक जोगिंदर को हत्या की सूचना दी और कहा कि उसने ही नशे में कहासुनी पर श्रीभगवान का मर्डर कर दिया। इसके बाद जोगिंदर ने खेत में जाकर देखा तो कमरे में श्रीभगवान की लाश पड़ी थी। जोगिंदर ने इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी उपमंडल के गांव सोरखी में दोस्त ने लाठी से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में सुबह खेत मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। मरने वाला बिहार के मोतीहारी जिला कपूर पकरी गांव का रहने वाला श्रीभगवान है। मुकेश भी वहीं का रहने वाला है। बताया जा रहा है रात के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मुकेश ने अपने दोस्त श्रीभगवान (45) की हत्या कर दी। जिस खेत में दोनों दोस्त काम करते थे, वह जोगिंदर का है। श्री भगवान 6 महीने से खेत में दिहाड़ी कर रहा था। इसके बाद 3 महीने पहले ही मुकेश यहां दिहाड़ी करने लगा था। मर्डर कर खेत मालिक को दी सूचना
बताया जा रहा है कि मुकेश ने नशे के अंदर श्रीभगवान का मर्डर कर दिया। इसके बाद वह लाश के पास बैठकर रोया और उसने खेत मालिक जोगिंदर को हत्या की सूचना दी और कहा कि उसने ही नशे में कहासुनी पर श्रीभगवान का मर्डर कर दिया। इसके बाद जोगिंदर ने खेत में जाकर देखा तो कमरे में श्रीभगवान की लाश पड़ी थी। जोगिंदर ने इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
