हिसार जिले के गांव मोठ करनैल में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसान द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है। मां ने फंदे पर लटका देखा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 37 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी का काम करता था। सुबह करीब 6 बजे उनकी मां राजदुलारी जब उन्हें चाय के लिए जगाने गई। कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो राजेश पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। राजदुलारी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पत्नी से दो साल से अनबन वहीं परिजनों ने नारनौंद थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। राजेश की पत्नी सोनिया से पिछले दो साल से अनबन चल रही थी। इस वजह से सोनिया दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। हिसार जिले के गांव मोठ करनैल में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसान द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है। मां ने फंदे पर लटका देखा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 37 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी का काम करता था। सुबह करीब 6 बजे उनकी मां राजदुलारी जब उन्हें चाय के लिए जगाने गई। कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो राजेश पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। राजदुलारी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पत्नी से दो साल से अनबन वहीं परिजनों ने नारनौंद थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। राजेश की पत्नी सोनिया से पिछले दो साल से अनबन चल रही थी। इस वजह से सोनिया दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
