हिसार में विधवा के घर पर फायरिंग:गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले, पैसों की डिमांड करता था आरोपी

हिसार में विधवा के घर पर फायरिंग:गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले, पैसों की डिमांड करता था आरोपी

हरियाणा के हांसी में एक विधवा महिला के घर पर रात में की गई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर कालोनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़िता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पोते के साथ रहती हैं। उनके बेटे मंजीत पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं और पति का 2021 में निधन हो चुका है। आरोपी कुलदीप, जो पुठ्ठी मंगलखां गांव का रहने वाला है, अक्सर उनसे पैसों की मांग करता था। पिछले डेढ़ महीने से उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया था। घटना की रात करीब 11:55 बजे दो गोलियां चलीं, जिससे डरकर मुन्नी देवी और उनका पोता घर के अंदर ही दुबके रहे। सुबह जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो जंगले पर गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले। सूचना मिलते ही हांसी शहर पुलिस, सीआईए और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और मुन्नी देवी की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन आरोपी के पैसों की मांग से परेशान थीं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद आरोपित कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के हांसी में एक विधवा महिला के घर पर रात में की गई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर कालोनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़िता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पोते के साथ रहती हैं। उनके बेटे मंजीत पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं और पति का 2021 में निधन हो चुका है। आरोपी कुलदीप, जो पुठ्ठी मंगलखां गांव का रहने वाला है, अक्सर उनसे पैसों की मांग करता था। पिछले डेढ़ महीने से उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया था। घटना की रात करीब 11:55 बजे दो गोलियां चलीं, जिससे डरकर मुन्नी देवी और उनका पोता घर के अंदर ही दुबके रहे। सुबह जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो जंगले पर गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले। सूचना मिलते ही हांसी शहर पुलिस, सीआईए और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और मुन्नी देवी की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन आरोपी के पैसों की मांग से परेशान थीं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद आरोपित कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर