हिसार में BJP विधायक के चचेरे भाई का निधन:कैंसर से जूझ रहे थे, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था

हिसार में BJP विधायक के चचेरे भाई का निधन:कैंसर से जूझ रहे थे, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था

हरियाणा में सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के चचेरे भाई एडवोकेट देवेंद्र गौतम का शनिवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार सुबह नारनौंद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे साहिल गौतम ने उन्हें मुखाग्नि दी। एडवोकेट देवेंद्र गौतम अपने पीछे पत्नी राजरानी, 2 बेटे साहिल और विशाल, बहू और पौत्र छोड़ गए हैं। गौतम बोले- वे शांत स्वभाव के थे
विधायक रामकुमार गौतम ने अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वे सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।” अंतिम संस्कार में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान, एडिशनल एडवोकेट जनरल रजत गौतम समेत कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक रामकुमार गौतम के बारे में जानिए…. 3 मार्च को विधायक सांगवान के पिता का निधन हुआ
इससे पहले 3 मार्च को चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हुआ था। सतपाल को पेट में दर्द होने के बाद चेकअप के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें लिवर कैंसर बता दिया था। सतपाल सांगवान 83 साल के थे। उन्हें पूर्व CM चौधरी बंसीलाल राजनीति में लाए थे। उन्हें बंसीलाल का बुलडोजर भी कहा जाता था। ================== ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के पूर्व मंत्री सांगवान का निधन:चरखी दादरी में BJP विधायक बेटे ने दी मुखाग्नि; पूर्व CM बंसीलाल बुलडोजर कहकर बुलाते थे हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री और 2 बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का 3 मार्च को निधन हो गया था। लिवर कैंसर की वजह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। तड़के 2.45 बजे पर उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के चचेरे भाई एडवोकेट देवेंद्र गौतम का शनिवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार सुबह नारनौंद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे साहिल गौतम ने उन्हें मुखाग्नि दी। एडवोकेट देवेंद्र गौतम अपने पीछे पत्नी राजरानी, 2 बेटे साहिल और विशाल, बहू और पौत्र छोड़ गए हैं। गौतम बोले- वे शांत स्वभाव के थे
विधायक रामकुमार गौतम ने अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वे सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।” अंतिम संस्कार में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान, एडिशनल एडवोकेट जनरल रजत गौतम समेत कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक रामकुमार गौतम के बारे में जानिए…. 3 मार्च को विधायक सांगवान के पिता का निधन हुआ
इससे पहले 3 मार्च को चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हुआ था। सतपाल को पेट में दर्द होने के बाद चेकअप के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें लिवर कैंसर बता दिया था। सतपाल सांगवान 83 साल के थे। उन्हें पूर्व CM चौधरी बंसीलाल राजनीति में लाए थे। उन्हें बंसीलाल का बुलडोजर भी कहा जाता था। ================== ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के पूर्व मंत्री सांगवान का निधन:चरखी दादरी में BJP विधायक बेटे ने दी मुखाग्नि; पूर्व CM बंसीलाल बुलडोजर कहकर बुलाते थे हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री और 2 बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का 3 मार्च को निधन हो गया था। लिवर कैंसर की वजह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। तड़के 2.45 बजे पर उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर   हरियाणा | दैनिक भास्कर