बिना बैनर पहली बार दशहरा मेला: दोबारा खिंची लकीरें, शाम को फिर बनी सहमति भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र शहर के थीम पार्क में इस बार दशहरा मेले को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और मौजूदा विधायक अशोक अरोड़ा गुट में िचंगारी ठंडी होकर फिर सुलग पड़ी। गुरुवार को लंबी कसरत के बाद दोनों पक्षों के बीच एक ही दशहरा मनाने को लेकर सहमति बनी थी। शुक्रवार को फिर से कमेटी बैनर को लेकर खींचतान हो गई। इसके बाद फिर से सहमति के प्रयास हुए। शाम को फिर एक ही दशहरा मनाने को लेकर रजामंदी हो गई। बता दें िक थीम पार्क में 6 दशकों से हर साल कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा मेला लगाया जाता है। लंबे समय तक इसके संरक्षक जहां मौजूदा विधायक अशोक अरोड़ा रहे। वहीं िपछले 10 सालों से राज्यमंत्री सुभाष सुधा बतौर अतिथि पहुंचते थे। कमेटी में सुधा और अरोड़ा, दोनों के समर्थक शामिल हैं। गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थीम पार्क में अलग से दशहरा उत्सव मनाने का ऐलान कर दिया। सुधा समर्थक कुछ सदस्यों को सक्रिय न होने पर कमेटी से बाहर कर िदया था। इससे सुधा नाराज हो गए। कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी भी थीम पार्क में ही मेला लगाने पर अड़ गई। गुरुवार को दिनभर दोनों पक्षों को राजी करने के िलए कसरत हुई। तय हुआ कि िबना बैनर के कार्यक्रम होगा। सुधा और अरोड़ा, दोनों बतौर अतिथि शामिल नहीं होंगे। सांझी कमेटी कार्यक्रम करेगी, िजसमें दोनों के 20-20 सदस्य होंगे। बिना बैनर के ही होगा कार्यक्रम शुक्रवार को इसे लेकर समर्थकों में फिर खींचतान हो गई। अरोड़ा समर्थक कमेटी सदस्य इस बात पर अड़ गए िक आयोजन कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के नाम से होगा। बैनर भी लगाए जाएंगे। इसके बाद फिर से पटरी से उतरी सहमति को दोबारा बनाने के प्रयास हुए। खैर इसमें शाम को कामयाबी मिली। कमेटी सदस्य धीरज गुलाटी के मुताबिक बिना बैनर के ही कार्यक्रम होगा। दोनों अतिथि के तौर पर नहीं आएंगे। पार्क में शाम को 55 फुट के रावण के पुतले का दहन होगा।