होलिका दहन से पहले यूपी में ओले गिरे:आगरा-मथुरा में आंधी-बारिश; लखनऊ और कानपुर में बूंदाबारी; कल भी ऐसा रहेगा मौसम

होलिका दहन से पहले यूपी में ओले गिरे:आगरा-मथुरा में आंधी-बारिश; लखनऊ और कानपुर में बूंदाबारी; कल भी ऐसा रहेगा मौसम

यूपी में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। पश्चिमी यूपी में गुरुवार को बादल छाए रहे। शाम को ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। करीब 20 kmph स्पीड से हवा चली। लखनऊ और कानपुर में भी बूंदाबांदी हुई। पूर्वी यूपी के कई शहरों में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया था। कल, होली पर पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान है। बिजली भी कड़केगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में जहां लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। वहीं होली से एक दिन पहले अचानक बदले मौसम ने थोड़ी राहत दी है। 24 घंटे में सबसे गर्म झांसी रहा। यहां तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अयोध्या सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की तस्वीरें… जानिए 6 शहरों में कैसा मौसम… लखनऊ में काठमांडू की फ्लाइट डेढ़ घंटे रुकी
दुबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट FZ 575 की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर करनी पड़ी है। करीब 7:20 पर फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। डेढ़ घंटे से अधिक समय से फ्लाइट लखनऊ में ही रुकी रही। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग काठमांडू में खराब मौसम के चलते हुई थी। ग्रेटर नोएडा में ओले गिरे
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। ओले भी गिरे। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। आगरा में बिजली कड़की, फिर बारिश
गुरुवार दोपहर बाद तक धूप रही। शाम 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक से करवट ली। शाम 6.15 बजे के बाद आसमान में बिजली कड़कने लगी। थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मथुरा में शाम को बारिश
मथुरा में दोपहर से बादल छाए थे। शाम को अचानक से बारिश होने लगी। इससे गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मैनपुरी में तेज हवाएं
गुरुवार की शाम अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज के साथ शहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं लोगों में होलिका दहन को लेकर चिंता भी देखने को मिली। अलीगढ़ में आई आंधी, तेज बारिश
अलीगढ़ में तेज आंधी आई। फिर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में यहां और बारिश होने की संभावना है। कल कैसा रहेगा मौसम, चलिए जानते हैं डिटेल में…
13-14 मार्च को पश्चिमी यूपी में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कमी नहीं आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और संभल समेत आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। बिजली भी गिर सकती है। ———————— यह खबर भी पढ़िए:- बृजभूषण सिंह बोले- संभल CO मेरा प्यारा पहलवान, नटखट है:उसकी क्लास लेता रहता हूं; किसी को बयान से दिक्कत तो कोर्ट जाए, सजा दिलाए संभल CO अनुज चौधरी के 1 दिन होली- 52 दिन जुमा वाले बयान पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- अनुज चौधरी मेरा दाहिना अंग है। हम साथ उठे, खेले-खाए। वो आज भी हमारा प्रिय पहलवान है। अनुज खेल कोटे से DSP बना है। वह जब हॉस्टल में रहता था, कुश्ती लड़ता था या कैंप में रहा, उसकी भाषा ऐसी ही थी। उसके कहने का मतलब वैसा ही है, जैसे अन्य पुलिसवाले कहते हैं। अनुज शब्दों का चयन ठीक से कर सकता था। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। पश्चिमी यूपी में गुरुवार को बादल छाए रहे। शाम को ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। करीब 20 kmph स्पीड से हवा चली। लखनऊ और कानपुर में भी बूंदाबांदी हुई। पूर्वी यूपी के कई शहरों में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया था। कल, होली पर पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान है। बिजली भी कड़केगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में जहां लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। वहीं होली से एक दिन पहले अचानक बदले मौसम ने थोड़ी राहत दी है। 24 घंटे में सबसे गर्म झांसी रहा। यहां तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अयोध्या सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की तस्वीरें… जानिए 6 शहरों में कैसा मौसम… लखनऊ में काठमांडू की फ्लाइट डेढ़ घंटे रुकी
दुबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट FZ 575 की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर करनी पड़ी है। करीब 7:20 पर फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। डेढ़ घंटे से अधिक समय से फ्लाइट लखनऊ में ही रुकी रही। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग काठमांडू में खराब मौसम के चलते हुई थी। ग्रेटर नोएडा में ओले गिरे
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। ओले भी गिरे। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। आगरा में बिजली कड़की, फिर बारिश
गुरुवार दोपहर बाद तक धूप रही। शाम 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक से करवट ली। शाम 6.15 बजे के बाद आसमान में बिजली कड़कने लगी। थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मथुरा में शाम को बारिश
मथुरा में दोपहर से बादल छाए थे। शाम को अचानक से बारिश होने लगी। इससे गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मैनपुरी में तेज हवाएं
गुरुवार की शाम अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज के साथ शहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं लोगों में होलिका दहन को लेकर चिंता भी देखने को मिली। अलीगढ़ में आई आंधी, तेज बारिश
अलीगढ़ में तेज आंधी आई। फिर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में यहां और बारिश होने की संभावना है। कल कैसा रहेगा मौसम, चलिए जानते हैं डिटेल में…
13-14 मार्च को पश्चिमी यूपी में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कमी नहीं आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और संभल समेत आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। बिजली भी गिर सकती है। ———————— यह खबर भी पढ़िए:- बृजभूषण सिंह बोले- संभल CO मेरा प्यारा पहलवान, नटखट है:उसकी क्लास लेता रहता हूं; किसी को बयान से दिक्कत तो कोर्ट जाए, सजा दिलाए संभल CO अनुज चौधरी के 1 दिन होली- 52 दिन जुमा वाले बयान पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- अनुज चौधरी मेरा दाहिना अंग है। हम साथ उठे, खेले-खाए। वो आज भी हमारा प्रिय पहलवान है। अनुज खेल कोटे से DSP बना है। वह जब हॉस्टल में रहता था, कुश्ती लड़ता था या कैंप में रहा, उसकी भाषा ऐसी ही थी। उसके कहने का मतलब वैसा ही है, जैसे अन्य पुलिसवाले कहते हैं। अनुज शब्दों का चयन ठीक से कर सकता था। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर