होली पर्व आज; 11:26 से 12:30 बजे तक होलिका दहन, कल उड़ेंगे रंगबिरंगे कलर

होली पर्व आज; 11:26 से 12:30 बजे तक होलिका दहन, कल उड़ेंगे रंगबिरंगे कलर

भास्कर न्यूज |लुधियाना होली के पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गली और मोहल्ले में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहीं, शहर के मंदिर भी भक्ति के रंग में सराबोर होने लगे हैं। कई मंदिरों में प्रभु को 56 भोग लगाए जाएंगे तो कई मंदिरों में 56 तरह के पकवान भगवान को अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान मंदिरों में भक्त जमकर फूलों की होली खेलेंगे। इसके अलावा मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन कराया जाएगा। साथ ही रासलीला का भी आयोजन होगा। सबसे बढ़िया बात है कि इस बार की होली बच्चों की स्कूल परीक्षाओं के ख़त्म होने पर आई है। इसका मतलब की लोग अब अपने बच्चों को खुल कर होने खेलने दे सकते है। संकट मोचन राम दरबार मंदिर से पंडित शुभम भारद्वाज ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस बार होलिका दहन करने के लिए अच्छा मुहूर्त 13 मार्च को रात 11: 26 बजे से रात 12:30 मिनट तक है। इसमें लोग दहन कर सकते है। इसके साथ ही जो लोग इस होलिका की आग की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में इस बार भक्तों को होली पर श्री राधा कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार देखने को मिलेगा। 11 क्विंटल फूलों से पुष्प होली खेली जाएगी। इसके साथ ही रासलीला के लिए वृंदावन से मंडली आ रही है। साथ ही श्री राधा कृष्ण जी की पौषाक खास तौर पर मोती जड़ित हलके गुलाबी रंग की वृंदावन से मंगवाई गई है, सात तरह के फूलों से ठाकुर जी का भव्य-फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह मंत्रों उच्चारण व विधि विधान के साथ 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। वहीं बृजराज तिलक से प्रभु को टीका लगाकर होली उत्सव की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, अनूप सग्गड़, प्रवीण मुकीम, बोनी कपूर, नितिन गुप्ता, कशिश, राजीव मलिक आदि मौजूद रहे। श्री राम शरणम् मंदिर दरेसी में पुष्प होली व विशेष आशीर्वाद सत्संग सुबह 9-11 बजे तक करवाई जाएगी। भाई देवेंद्र सूद के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस सत्संग समारोह में भव्य पुष्प होली भी खेली जाएगी। इस दिन संक्रान्ति और पूर्णमासी का सामूहिक जप विशेष सत्संग में ही शामिल रहेगा। भास्कर न्यूज |लुधियाना होली के पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गली और मोहल्ले में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहीं, शहर के मंदिर भी भक्ति के रंग में सराबोर होने लगे हैं। कई मंदिरों में प्रभु को 56 भोग लगाए जाएंगे तो कई मंदिरों में 56 तरह के पकवान भगवान को अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान मंदिरों में भक्त जमकर फूलों की होली खेलेंगे। इसके अलावा मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन कराया जाएगा। साथ ही रासलीला का भी आयोजन होगा। सबसे बढ़िया बात है कि इस बार की होली बच्चों की स्कूल परीक्षाओं के ख़त्म होने पर आई है। इसका मतलब की लोग अब अपने बच्चों को खुल कर होने खेलने दे सकते है। संकट मोचन राम दरबार मंदिर से पंडित शुभम भारद्वाज ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस बार होलिका दहन करने के लिए अच्छा मुहूर्त 13 मार्च को रात 11: 26 बजे से रात 12:30 मिनट तक है। इसमें लोग दहन कर सकते है। इसके साथ ही जो लोग इस होलिका की आग की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में इस बार भक्तों को होली पर श्री राधा कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार देखने को मिलेगा। 11 क्विंटल फूलों से पुष्प होली खेली जाएगी। इसके साथ ही रासलीला के लिए वृंदावन से मंडली आ रही है। साथ ही श्री राधा कृष्ण जी की पौषाक खास तौर पर मोती जड़ित हलके गुलाबी रंग की वृंदावन से मंगवाई गई है, सात तरह के फूलों से ठाकुर जी का भव्य-फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह मंत्रों उच्चारण व विधि विधान के साथ 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। वहीं बृजराज तिलक से प्रभु को टीका लगाकर होली उत्सव की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, अनूप सग्गड़, प्रवीण मुकीम, बोनी कपूर, नितिन गुप्ता, कशिश, राजीव मलिक आदि मौजूद रहे। श्री राम शरणम् मंदिर दरेसी में पुष्प होली व विशेष आशीर्वाद सत्संग सुबह 9-11 बजे तक करवाई जाएगी। भाई देवेंद्र सूद के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस सत्संग समारोह में भव्य पुष्प होली भी खेली जाएगी। इस दिन संक्रान्ति और पूर्णमासी का सामूहिक जप विशेष सत्संग में ही शामिल रहेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर